फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacked Shivsena UBT and Udhhav Thackrey over over removal of Savarkar Hedgewar history in Karnataka

Politics: सावरकर-हेडगेवार के इतिहास को हटाने पर भड़की BJP, कहा- कांग्रेस को वोट देना बहुत खतरनाक

Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
सार

भाजपा राज्य अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ठाकरे को कर्नाटक सरकार के फैसले पर अपना रुख साबित करना होगा। कांग्रेस को वोट देना, पंजे का बटन दबाना कितना खतरनाक होता है,  यह भारत और महाराष्ट्र की जनता ने देखा है।

विज्ञापन
BJP attacked Shivsena UBT and Udhhav Thackrey over over removal of Savarkar Hedgewar history in Karnataka
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक सरकार के फैसले को लेकर महाराष्ट्र भाजपा नेताओं में नाराजगी है। भाजपा नेताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों की तुष्टिकरण के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव कर रही है। उन्होंने मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख से सफाई मांगी है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक दिन पहले समाजशास्त्र की छठवीं से दसवीं कक्षाओं तक की पाठ्य पुस्तकों से केबी हेडगेवार और वीडी सावरकर के पाठों को हटाने का फैसला किया था, जिस पर अब बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन

ठाकरे से उनकी राय मांगी
नागपुर में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ पाठ्यपुस्तकों से ही सावरकर और हेडगेवार को हटा सकती है, लोगों के दिल और दिमाग से नहीं। विपक्ष महाराष्ट्र में भी कर्नाटक मॉडल को दोहराना चाहता है। उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि इस मुद्दे पर उनका क्या रुख है। ठाकरे ने सिर्फ सत्ता के लालच में अपनी विचारधारा से समझौता किया है। 

विज्ञापन

राहुल गांधी के आदेश पर लिया फैसला
भाजपा राज्य अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ठाकरे को कर्नाटक सरकार के फैसले पर अपना रुख साबित करना होगा। पाठ्यक्रमों में बदलाव और धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने के फैसले पर उन्हें अपना विचार व्यक्त करना चाहिए। कांग्रेस को वोट देना, पंजे का बटन दबाना कितना खतरनाक होता है, यह भारत और महाराष्ट्र की जनता ने देखा है। भारत तोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में उन्होंने दो-तीन बार वीर सावरकर जी का अपमान किया था। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम सावरकर का और अपमान करेंगे और उन्होंने किया। राहुल गांधी ने आदेश दिया और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सावरकर और हेडगेवार के इतिहास को पाठ्यपुस्तक से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

एक दिन पहले लिया था फैसला
कैबिनेट बैठक के बाद एक दिन पहले कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने संवाददाताओं को बताया था कि बैठक में भाजपा के समय लाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून पर चर्चा हुई। इसे रद्द करने के लिए सरकार विधानसभा के आगामी सत्र में बिल लाएगी। इसके अलावा पाटिल ने कहा कि  कन्नड और सोशल साइंस की पाठ्य पुस्तकों से हेडगेवार और सावरकार के पाठों को भी हटाया जाएगा।

विज्ञापन मुद्दे पर बोले सीएम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सिर्फ एक प्रचार से शिवसेना और भाजपा के रिश्तों में कड़वाहट नहीं आएगी। साल भर पहले ही हमारे मनमुटाव खत्म हो चुके हैं। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का आधार एक मजबूत विचारधारा है। मेरे और फडणवीस की दोस्ती फेविकोल के जोड़ की तरह मजबूत है।

पानी जून में खेतों तक पहुंच जाएगा
इस दौरान, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि कृष्णा मराठवाड़ा सिंचाई परियोजना का पानी मराठवाड़ा के खेतों में जून 2024 तक पहुंच जाएगा। वे उस्मानाबाद जिले में परियोजना के कार्य का निरीक्षण करने के बाद बोल रहे थे। 


फडणवीस ने कहा कि यहां के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस परियोजना से पानी जून 2024 में खेतों तक पहुंच जाएगा। जब मैं 2014-2019 के दौरान मुख्यमंत्री था, तो हमारी सरकार ने इस परियोजना के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed