{"_id":"655ba71c98d6f314500b044a","slug":"visakhapatnam-espionage-case-nia-arrests-3rd-person-after-raids-in-mumbai-assam-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाखापत्तनम जासूसी मामला: एनआईए ने मुंबई-असम में की छापेमारी; तीसरा आरोपी किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विशाखापत्तनम जासूसी मामला: एनआईए ने मुंबई-असम में की छापेमारी; तीसरा आरोपी किया गया गिरफ्तार
Tue, 21 Nov 2023 12:06 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:06 AM IST
सार
इस साल 19 जुलाई को एनआईए ने फरार पाकिस्तानी नागरिक मीर बालाज खान समेत दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। जांच से पता चला है कि मीर बालाज खान, गिरफ्तार आरोपी आकाश सोलंकी के साथ, एक जासूसी मॉड्यूल का हिस्सा थे।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पाकिस्तानी आईएसआई जासूसी नेटवर्क के माध्यम से वर्गीकृत रक्षा जानकारी लीक से जुड़े विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अमान सलीम शेख को एनआईए द्वारा मुंबई (महाराष्ट्र) में दो स्थानों और असम के होजाई और नागांव जिलों में की गई छापेमारी के बाद मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। शेख की गिरफ्तारी के साथ, मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या तीन हो गई है। दो फरार पाकिस्तानी गुर्गों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ एनआईए पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
शेख को उन सिम कार्डों के सक्रियण में शामिल पाया गया था, जिनका उपयोग रैकेट में शामिल पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था, जो पहली बार 2021 में सामने आया और काउंटर इंटेलिजेंस सेल, आंध्र प्रदेश ने 12 जनवरी, 2021 को मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
छापेमारी में दो मोबाइल भी जब्त
एनआईए ने इस साल जून में मामला अपने हाथ में लिया था। टीमों ने आज उस स्थान से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए, जहां से शेख को गिरफ्तार किया गया था। टीम के द्वारा मारे गए अन्य स्थानों से दो और मोबाइल फोन और कई संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए गए।
इस साल 19 जुलाई को एनआईए ने फरार पाकिस्तानी नागरिक मीर बालाज खान समेत दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। जांच से पता चला है कि मीर बालाज खान, गिरफ्तार आरोपी आकाश सोलंकी के साथ, एक जासूसी मॉड्यूल का हिस्सा थे, जो भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर रहे थे और पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को लीक कर रहे थे।
इसी साल दो आरोपियों के खिलाफ दायर हुआ आरोप पत्र
इस साल 6 नवंबर को, एनआईए ने दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया, जिनकी पहचान मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अल्वेन के रूप में की गई है। एनआईए ने कहा, "जबकि पांडा गिरफ्तार है, पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव अल्वेन फरार है, क्योंकि वह पाकिस्तान में स्थित है।"
एजेंसी ने कहा, 'मामले में जांच जारी है और अमान से हिरासत में पूछताछ से देशभर में रक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील और वर्गीकृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विदेशी-आधारित तत्वों द्वारा किए गए प्रयासों से संबंधित साजिश में और सुराग मिलने की उम्मीद है'।