फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Visa Fraud: Visa files of 64 people missing from French Embassy, case of fraud of 32 lakhs

Visa Fraud: फ्रांसीसी दूतावास से 64 लोगों की वीजा फाइलें हो गईं गायब, 32 लाख की धोखाधड़ी का है मामला

Mon, 19 Dec 2022 01:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Dec 2022 01:31 PM IST
सार

 दूतावास के पूर्व अधिकारी शुभम शौकीन और आरती मंडल ने संदिग्ध उम्मीदवारों की फाइलों को मंजूरी देकर कथित तौर पर प्रति वीजा 50,000 रुपये के हिसाब से 32 लाख रुपये की वूसली की थी। 

विज्ञापन
Visa Fraud: Visa files of 64 people missing from French Embassy, case of fraud of 32 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रांसीसी दूतावास में वीजा धोखाधड़ी मामले में नया खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बताया है कि मामले से संबंधित हाई रिस्क वाले 64 व्यक्तियों की वीजा फाइलों को दूतावास से ही गायब कर दिया गया है। आरोप है कि दूतावास के पूर्व अधिकारी शुभम शौकीन और आरती मंडल ने संदिग्ध उम्मीदवारों की फाइलों को मंजूरी देकर कथित तौर पर प्रति वीजा 50,000 रुपये के हिसाब से 32 लाख रुपये की वूसली की थी। अधिकारियों ने बताया, जांच एजेंसी को शक है कि मंडल और शौकीन ने वीजा विभाग के दस्तावेजों और फाइलों को कथित रूप से नष्ट कर दिया, जिससे धोखाधड़ी से संबंधित कोई सबूत न रहे। 

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में फ्रांसीसी दूतावास में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वीजा देने का मामला सामने आया था। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को फ्रांस दूतावास के वीजा विभाग के दो कर्मचारियों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान शुभम शौकीन, आरती मंडल, नवजोत सिंह, चेतन शर्मा, सतविंदर सिंह पुरेवाल, मनप्रीत सिंह व अन्य के रूप में हुई है। शुभम और आरती नई दिल्ली में फ्रांस दूतावास के वीजा विभाग में काम करते थे।
विज्ञापन


पांच महीनों में किया 32 लाख का खेल 
दरअसल, यह पूरा मामला जनवरी से मई के बीच का है। आरोप है कि शुभम शौकीन और आरती मंडल ने एक जनवरी से छह मई के बीच 484 वीजा से संबंधित फाइलों का काम देखा था, जिनमें से 64 फाइलें प्रवासन के उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों से संबंधित थीं। इसमें  युवा किसान या पंजाब के बेरोजगार जैसे व्यक्ति शामिल थे, जिन्होंने पहले कभी यात्रा नहीं की थी और उनके पास शेंगेन वीजा रखने की प्रोफाइल नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ठिकानों पर हो चुकी है छापेमारी
इससे पहले सीबीआई ने इसी मामले में शुक्रवार को पंजाब, दिल्ली व जम्मू कश्मीर में छापेमारी की थी। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और संदिग्ध पासपोर्ट आदि जैसे दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए  थे। सीबीआई का आरोप है कि तीन अन्य आरोपी - जम्मू-कश्मीर के नवजोत सिंह और पंजाब के चेतन शर्मा और सतविंदर सिंह पुरेवाल, तीनों ने कथित तौर पर मार्सक फ्लीट मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लिखे गए नकली और जाली पत्र जमा किए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed