{"_id":"5ebc243b8ebc3e90955a7483","slug":"virus-is-from-a-lab-not-natural-says-nitin-gadkari-on-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- कोरोना वायरस प्राकृतिक नहीं, किसी लैब में तैयार हुआ है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- कोरोना वायरस प्राकृतिक नहीं, किसी लैब में तैयार हुआ है
Wed, 13 May 2020 10:20 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 13 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोना वायरस को लेकर कहा है कि यह वायरस प्राकृतिक नहीं है, बल्कि इसे किसी लैब में तैयार किया गया है। गडकरी ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कोरोना के साथ-साथ हम आर्थिक लड़ाई भी लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम हर महीने लॉकडाउन के नहीं बढ़ा सकते हैं। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ हमें बाजार को खोलना ही पड़ेगा। कोविड-19 के फैलते संक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों की तुलना में भारत सुरक्षित स्थिति में नजर आ रहा है। भारत में इन देशों के मुकाबले काफी कम कोरोना के मामले आए हैं।
विज्ञापन
सार्वजनिक परिवहन की बहाली को लेकर गडकरी ने कहा कि इस बारे में निर्णय केवल मेरा मंत्रालय नहीं ले सकता है। मैं इस मामले में सकारात्मक हूं और परिवहन की बहाली के लिए आशावान हूं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय से भी निवेदन किया है कि अब समय आ गया है कि सैलून को भी खोला जाए। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उन्होंने मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखने का बेहद महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने यहां काम करने वाले श्रमिकों को खाने और रहने की व्यवस्था करे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में हमें अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा केवल श्रमिकों में नहीं बल्कि सभी पक्षों में जगाना होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 हो गई है, जिनमें 47,480 सक्रिय हैं, 24,386 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2415 लोगों की मौत हो चुकी है।