फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Virudhunagar: Four dead after a fire broke out at a crackers factory in Sivakasi

तमिलनाडु में पटाखा बनाने वाली दो इकाईयों में विस्फोट, चार लोगों की मौत

Sat, 08 Sep 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विरुद्धनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विरुद्धनगर Updated Sat, 08 Sep 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Virudhunagar: Four dead after a fire broke out at a crackers factory in Sivakasi

विज्ञापन

तमिलनाडु के विरुद्धनगर और सलेम जिले में शनिवार को पटाखा बनाने वाली दो फैक्टरियों में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सलेम में अतूर के निकट अवैध पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त तीनों लोग पटाखे बना रहे थे। अवैध रूप से इकाई का संचालन हो रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट की एक अन्य घटना सुबह हुई। विरूद्धनगर के काकीवदनपट्टी में पटाखे बनाने की एक निजी फैक्ट्री में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


कर्मचारी पटाखे बनाने में आवश्यक रसायनों का मिश्रण तैयार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घर्षण के कारण विस्फोट हुआ। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।  विरुद्धनगर के समीप शिवकाशी में पटाखा बनाने की दो इकाईयों में रसायनों को मिलाते समय छह अप्रैल को हुए विस्फोट में चार लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed