{"_id":"60e1354872cc3d419340ac0a","slug":"virat-asked-smriti-mandhana-will-you-get-love-marriage-or-arrange-the-beautiful-cricketer-gave-a-wonderful-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल: विराट ने स्मृति मंधाना से पूछा- लव मैरिज करोगी या अरेंज? खूबसूरत क्रिकेटर ने दिया यह शानदार जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वायरल: विराट ने स्मृति मंधाना से पूछा- लव मैरिज करोगी या अरेंज? खूबसूरत क्रिकेटर ने दिया यह शानदार जवाब
Sun, 04 Jul 2021 09:42 AM IST
दीप्ति मिश्रा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:42 AM IST
सार
स्मृति मंधाना का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे उनकी शादी के संबंध में सवाल किया गया था। विराट नवीन नाम के एक यूजर ने मंधाना से पूछा कि आप लव मैरिज करेंगी या अरेंज?
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : instagram
विस्तार
महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना अपनी कमाल की बल्लेबाजी के लिए प्रशंसकों के बीच मशहूर हैं। मंधाना की बल्लेबाजी स्टाइल की तुलना पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से होती है। जिस तरह सौरव गांगुली ऑफ साइड पर बेहतरीन शॉट लगाते थे, ठीक उसी तरह स्मृति मंधाना भी ऑफ साइड में दर्शनीय स्ट्रोक्स लगाती है। वैसे बल्लेबाजी के अलावा स्मृति मंधाना अपनी खूबसूरती के लिए भी खासा पॉपुलर हैं। हाल ही में मंधाना अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की खूबसूरती के लाखों चाहने वाले हैं। वे लोग अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे निजी सवाल भी पूछ लेते हैं। स्मृति मंधाना का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे उनकी शादी के संबंध में सवाल किया गया था। विराट नवीन नाम के एक यूजर ने मंधाना से पूछा कि आप लव मैरिज करेंगी या अरेंज? इस पर मंधाना ने जबरदस्त जवाब दिया। मंधाना ने यूजर को जवाब दिया, ''लव-रेंजड यानी मंधाना प्यार करेंगी और उसके बाद दोनों परिवारों को मनाकर अरेंज मैरिज रचाएंगी।''
विज्ञापन
I prefer Love-ranged😝 https://t.co/mTjTFM14AN
— Smriti Mandhana (@mandhana_smriti) April 3, 2020
विज्ञापन
बता दें कि स्मृति मंधाना अभी महज 24 साल की हैं। अभी उनकी शादी में वक्त है। फिलहाल मंधाना का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। मंधाना इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं। मंधाना ने टीम इंडिया के लिए 58 वनडे, 78 टी20 और 3 टेस्ट मैच खेले हैं। वनडे में मंधाना का औसत 41 से ऊपर है और वो 2,204 रन बना चुकी हैं। मंधाना के बल्ले से 4 वनडे शतक निकले हैं। टी20 में मंधाना ने 25.45 की औसत से 1782 रन बनाए हैं। मंधाना ने टी20 में 12 अर्धशतक लगाए हैं।