फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat asked Smriti Mandhana will you get love marriage or arrange, the beautiful cricketer gave a wonderful answer

वायरल: विराट ने स्मृति मंधाना से पूछा- लव मैरिज करोगी या अरेंज? खूबसूरत क्रिकेटर ने दिया यह शानदार जवाब

Sun, 04 Jul 2021 09:42 AM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 04 Jul 2021 09:42 AM IST
सार

 स्मृति मंधाना का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे उनकी शादी के संबंध में सवाल किया गया था। विराट नवीन नाम के एक यूजर ने मंधाना से पूछा कि आप लव मैरिज करेंगी या अरेंज? 

विज्ञापन
Virat asked Smriti Mandhana will you get love marriage or arrange, the beautiful cricketer gave a wonderful answer
स्मृति मंधाना - फोटो : instagram

विस्तार

महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना अपनी कमाल की बल्लेबाजी के लिए प्रशंसकों के बीच मशहूर हैं। मंधाना की बल्लेबाजी स्टाइल की तुलना पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से होती है। जिस तरह सौरव गांगुली ऑफ साइड पर बेहतरीन शॉट लगाते थे, ठीक उसी तरह स्मृति मंधाना भी ऑफ साइड में दर्शनीय स्ट्रोक्स लगाती है। वैसे बल्लेबाजी के अलावा स्मृति मंधाना अपनी खूबसूरती के लिए भी खासा पॉपुलर हैं। हाल ही में मंधाना अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन


महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की खूबसूरती के लाखों चाहने वाले हैं। वे लोग अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे निजी सवाल भी पूछ लेते हैं। स्मृति मंधाना का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे उनकी शादी के संबंध में सवाल किया गया था। विराट नवीन नाम के एक यूजर ने मंधाना से पूछा कि आप लव मैरिज करेंगी या अरेंज? इस पर मंधाना ने जबरदस्त जवाब दिया।  मंधाना ने यूजर को जवाब दिया, ''लव-रेंजड यानी मंधाना प्यार करेंगी और उसके बाद दोनों परिवारों को मनाकर अरेंज मैरिज रचाएंगी।''
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्मृति मंधाना अभी महज 24 साल की हैं। अभी उनकी शादी में वक्त है। फिलहाल मंधाना का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। मंधाना इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं। मंधाना ने टीम इंडिया के लिए 58 वनडे, 78 टी20 और 3 टेस्ट मैच खेले हैं। वनडे में मंधाना का औसत 41 से ऊपर है और वो 2,204 रन बना चुकी हैं। मंधाना के बल्ले से 4 वनडे शतक निकले हैं। टी20 में मंधाना ने 25.45 की औसत से 1782 रन बनाए हैं। मंधाना ने टी20 में 12 अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed