फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   viral message: Reliance jio user got 27 thousand bill

Viral: जिओ के फ्री ऑफर के बावजूद बिल आया 27 हजार

Mon, 28 Nov 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
viral message: Reliance jio user got 27 thousand bill

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज चर्चा की वजह बना हुआ है। इस वायरल मैसेज के मुताबिक एक जिओ उपभोक्ता का बिल 27,718 आया है। अयुनुद्दीन मोंडाल नाम के उपभोक्ता को मिले बिल में बताया गया है कि उन्होंने 554 जीबी डेटा इस्तेमाल किया है, साथ ही 44 मिनट वॉयस कॉल भी की है।

विज्ञापन


बिल में ये भी कहा गया है कि भुगतान में अगर देरी होती है तो फाइन के तौर पर यूजर को 1100 रुपये भी देने होंगे। वहीं रिलायंस के वेलकम ऑफर के मुताबिक जिओ सिम पर 31 दिसंबर तक अनलिमिटेड कॉल और इन्टरनेट की सुविधा कंपनी की तरफ से दी गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये वायरल बिल फेक है, जिसे फोटोशॉप की मदद से बनाया गया है।

जानिए क्या बोले जिओ के प्रवक्ता

viral message: Reliance jio user got 27 thousand bill

रिलायंस जिओ के वेलकम ऑफर के मुताबिक एक यूजर को रोजाना 4 जीबी तक डेटा इस्तेमाल करने की छूट दी गई है। अगर वो इस लिमिट को क्रॉस करता है तो स्पीड 4 जी से घटकर 128 केवीपीएस की हो जाती है।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक जिओ का इस्तेमाल कर रहे लोगों के बीच तनाव पैदा करने के लिए इस तरह का मैसेज वायरल किया गया है। बिल में जिस नंबर का जिक्र किया गया है वो स्विच्ड ऑफ है।

जिओ प्रवक्ता ने इकनॉमिक टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि रिलायंस के वेलकम ऑफर की सुविधा सभी जिओ उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। हम इस बात को दोबारा बताना चाहते हैं कि 31 दिसंबर तक फ्री इंटरनेट और वॉयस कॉल की सुविधा जिओ वेलकम ऑफर के तहत दी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कंपनी जिओ की इस सुविधा को मार्च 2017 तक बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed