फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence continues even after elections in West Bengal and 500 BJP supporters left home

West Bengal: बंगाल में चुनाव बाद भी हिंसा जारी, 500 भाजपा समर्थकों ने छोड़ा घर, राहत शिविर में रह रही महिलाएं

Mon, 17 Jul 2023 05:02 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jul 2023 05:02 AM IST
सार

बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद जारी हिंसा के चलते भाजपा के 500 से ज्यादा समर्थक अपने घरों से पलायन कर गए हैं। इनमें पंचायत चुनाव लड़ने वाले दर्जनों उम्मीदवार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Violence continues even after elections in West Bengal and 500 BJP supporters left home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद जारी हिंसा के चलते भाजपा के 500 से ज्यादा समर्थक अपने घरों से पलायन कर गए हैं। इनमें पंचायत चुनाव लड़ने वाले दर्जनों उम्मीदवार भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में गांव छोड़ने को मजबूर भाजपा कार्यकर्ता मेदिनीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में भी शरण लिए हुए हैं।

विज्ञापन


मेदिनीपुर के एक राहत शिविर में भाजपा नेता सुलेमान खान ने बताया कि चुनाव में वह पार्टी के प्रत्याशी थे। चुनाव के दौरान ही नहीं उसके बाद भी उन पर जानलेवा हमला किया गया। किसी तरह बचकर उन्होंने राहत शिविर में शरण ली है। पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की ज्यादती और धमकियों के चलते वह घर छोड़ने को मजबूर हुईं। 
विज्ञापन


राहत शिविर में कई अन्य महिलाएं भी रह रही हैं। जिला भाजपा के सह सचिव अरूप दास ने कहा, तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी के चलते भाजपा के 500 से अधिक समर्थकों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। राज्य से बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन कर असम में भी शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में मिले बैलेट पेपर, कहीं सीसीटीवी कैमरे तो कहीं चिप चोरी
रविवार को बशीरहाट के हसनाबाद ब्लॉक के पतलिखानपुर में एक मछुआरे ने तालाब में जाल फेंका तो उसमें मतपत्रों का ढेर फंस गया। उधर, बालुरघाट के बीडीओ अनुज सिकदर ने स्थानीय थाने में सीसीटीवी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे या उनके चिप चोरी होने की घटना कई अन्य जगहों पर भी हुई है।

घर में लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार सुबह भाजपा के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता का शव उसके घर में लटका मिला। घटना के बाद ग्रामीणों के एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार बताया।

पुलिस के मुताबिक, बामनगोला में बुरान मुर्मू (62) का शव उसके कमरे में लटका पाया गया। वह अपने बेटे-बहू के साथ रहता था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बुरान की बहू ने हाल ही में तृणमूल के टिकट पर पंचायत चुनाव लड़ा था, पर भाजपा से हार गई थी। इसके बाद बुरान पर उसके बेटे और अन्य तृणमूल समर्थकों ने हमला किया था। ब्यूरो


तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर प्रताड़ित करने का आरोप
पुलिस ने कहा कि मामले में मृतक के बेटे बिप्लब से पूछताछ की जाएगी। मालदा उत्तर के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने आरोप लगाया कि 11 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद बुरान को तृणमूल समर्थकों ने प्रताड़ित किया था। वहीं, तृणमूल के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने भाजपा पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा है और तृणमूल का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed