फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Villagers beaten Swat team, investigating scam in mid day meal food

धांधली की जांच करने पहुंची स्वॉट टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा

Sat, 23 Jul 2016 03:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sat, 23 Jul 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers beaten Swat team, investigating scam in mid day meal food
मिड-डे-मील - फोटो : FILE
यूपी के मैनपुरी जिले के गांव सिकंदरपुर में गुरुवार देर रात एक आटा चक्की पर एमडीएम का गेहूं होने की सूचना पर पहुंची स्वाट टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और टीम पर वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर विधायक सदर भी गांव में पहुंच गए और दबिश देने के तरीके पर पुलिसकर्मियों को आड़े हाथ लिया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। एसपी ने अधिकारियों को सूचना दिए बिना दबिश देने पर स्वाट प्रभारी और सात अन्य कांस्टेबिलों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात 11:30 बजे मिड डे मील के राशन की कालाबाजारी होने की सूचना पर स्वाट टीम ने सिकंदरपुर तिराहा स्थित हमीद की आटा चक्की पर कार्र्रवाई की। उस वक्त दुकान पर एजाज मुस्तफा मौजूद था, जो किराए पर आटा चक्की चलाता है। उसने अन्य ग्रामीणों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाट इंचार्ज मौके से भाग गए

Villagers beaten Swat team, investigating scam in mid day meal food

​ग्रामीणों की सूचना पर विधायक सदर भी पहुंच गए। उनके पहुंचते ही ग्रामीण उग्र हो उठे और स्वाट टीम पर हमला कर दिया। स्वाट इंचार्ज मौके से भाग गए। बाद में उन्हें भी ग्रामीण पकड़कर ले आए। गुरुवार रात दो बजे तक हंगामा चलता रहा।

स्वाट टीम के माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ा गया। मामले की जानकारी होने पर एसपी देवरंजन ने टीम के इंचार्ज और सदस्यों से बुलाकर पूछताछ की। उनसे पूछा गया कि आखिर वे किसके आदेश से दबिश देने गए थे, इसका जवाब वह नहीं दे पाए। इसके बाद शुक्रवार को एसपी ने स्वाट प्रभारी देवेश शर्मा, कांस्टेबल राधेश्याम, अजीत कुमार, रवींद्र, प्रदीप सोलंकी, कौशल प्रसाद, अफसर खां, ड्राइवर ब्रजेश को लाइन हाजिर कर दिया।

बिना अनुमति अवैध रूप से दबिश देने गए स्वाट टीम प्रभारी और सात अन्य सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- देवरंजन वमा, एसपी मैनपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed