{"_id":"6aedf4ec5d91dd3cd40bd8aa","slug":"one-killed-six-critically-injured-in-fire-at-oil-india-facility-in-assam-news-in-hindi-updates-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: डिब्रूगढ़ में ऑयल इंडिया की तेल सुविधा में विस्फोट के बाद लगी आग, मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: डिब्रूगढ़ में ऑयल इंडिया की तेल सुविधा में विस्फोट के बाद लगी आग, मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई
Sat, 07 Nov 2026 05:19 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, डिब्रूगढ़
पीटीआई, डिब्रूगढ़
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:19 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, रखरखाव कार्य के दौरान हुई एक दुर्घटना के कारण विस्फोट हुआ, जिससे आग फैल गई। कंपनी ने बताया कि हादसे के समय घटनास्थल पर नौ कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें से सात कर्मचारी आग की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में अब तक तीन की मौत हो गई। सभी सात कर्मचारी मुंबई की कंपनी स्पेक्ट्रॉन इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे।
विज्ञापन
ऑयल इंडिया लिमिटेड के तेल फैसिलिटी में आग
- फोटो : PTI
विस्तार
असम के डिब्रूगढ़ जिले में शुक्रवार को ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) की एक तेल सुविधा में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। शनिवार को दो और लोगों की जलने से लगी चोटों के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, डिब्रूगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी ने गुवाहाटी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले, एक व्यक्ति की मौत एक दिन पहले ही हो गई थी। सभी घायलों को इलाज के लिए डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंपनी के मुताबिक, हादसे के समय मौके पर नौ कर्मचारी मौजूद थे। ऑयल इंडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह दुर्घटना जिले के तेंगाखाट स्थित इंटरमीडिएट टैंक फार्म में सुबह करीब 9:05 बजे हुई। उस समय वहां रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ और इसके बाद आग लग गई।
35 से 90 प्रतिशत तक झुलसे कर्मचारी
डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएमसीएच) के अधीक्षक ध्रुबज्योति भुइयां ने पीटीआई को बताया कि हादसे में घायल छह कर्मचारियों की हालत गंभीर है। उनके शरीर का 35 से 90 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और उनका इलाज किया जा रहा है।
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
ऑयल इंडिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी की दमकल सेवा को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद डिब्रूगढ़ के जिला आयुक्त विक्रम कैरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिला आयुक्त विक्रम कैरी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब वहां आग पूरी तरह बुझा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
हादसे की जांच करेगा जिला प्रशासन
जिला आयुक्त ने कहा कि प्रशासन हादसे के कारणों की जांच करेगा। इस संबंध में ऑयल इंडिया से भी बातचीत की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। प्रशासन घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहा है। जरूरत पड़ने पर उनके परिवहन की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से घबराने की अपील नहीं की और कहा कि फिलहाल किसी को भी अपना घर छोड़ने या इलाके से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।