फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viksit Bharat Sankalp Yatra PM Narendra Modi will talk to beneficiaries today will flag off in five states

विकसित भारत संकल्प यात्रा: PM मोदी ने पांच राज्यों के लिए दिखाई हरी झंडी, लाभार्थियों से वर्चुअली की बातचीत

Sat, 16 Dec 2023 08:14 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 16 Dec 2023 08:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को  तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत भी की। 

विज्ञापन
Viksit Bharat Sankalp Yatra PM Narendra Modi will talk to beneficiaries today will flag off in five states
विकसित भारत संकल्प यात्रा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को  तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत भी की। 

विज्ञापन


यात्रा पहले अन्य राज्यों में शुरू हुई थी। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पांच राज्यों में इसको शुरू करने में देरी हुई। पीएम मोदी ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन


ऐसे ही एक लाभार्थी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश की 'आत्मनिर्भर' महिलाएं न केवल अपना भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी वरदान बन रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे प्रतिबद्ध और कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हर किसी का काम अब तेजी से होता है क्योंकि देश के लोग 'मोदीजी के वीआईपी' बन गए हैं। पुरी ने कहा, यह पीएम मोदी की चिंता थी कि कोई भी पीछे न छूटे। बहुत से लोग यात्रा करते हैं। कुछ शारीरिक लाभ के लिए और कुछ व्यक्तिगत लाभ के लिए। लेकिन यह यात्रा ऐसी है जो देश के 140 करोड़ लोगों के लाभ के लिए है। 

देशभर से हजारों लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी तब शुरू होती है जब हर किसी से उम्मीद खत्म हो जाती है।


लाभार्थियों के साथ पीएम मोदी की तीसरी बातचीत
कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री की यह तीसरी बातचीत है। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed