फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikramaditya: Emperor Vikramaditya will land at Red Fort, new festival begins in Delhi; Event on 12-14 April

Vikramaditya: लाल किले पर उतरेंगे सम्राट विक्रमादित्य, दिल्ली में नये उत्सव की शुरुआत; 12-14 अप्रैल को आयोजन

Fri, 11 Apr 2025 10:03 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 11 Apr 2025 10:03 PM IST
सार

Vikramaditya: सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी को नाटक के रूप में लोगों को बताई जाएगी। ये कार्यक्रम लाल किले के माधोदास पार्क में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Vikramaditya: Emperor Vikramaditya will land at Red Fort, new festival begins in Delhi; Event on 12-14 April
महाराज विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक राम जी तिवारी और दीनदयाल शोध संस्थान के अतुल जैन और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन धर्म के बड़े प्रतीकों को जनता के बीच लोकप्रिय बनाने की कोशिशें जोर-शोर से जारी हैं। अब सनातन धर्म के एक बड़े प्रतीक सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी को नाट्य मंचन के जरिए लोगों के बीच उतारा जाएगा। दिल्ली के लाल किले के माधोदास पार्क में यह आयोजन 12 से 14 अप्रैल को शाम 6 से 9 बजे के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC Updates: गंगा किनारे अतिक्रमण पर सुप्रीम चिंता, केंद्र-बिहार से पूछा- अवैध निर्माण हटाने को क्या कदम उठाए
विज्ञापन


इससे पुरुष, महिला और बच्चे सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास को जान-समझ सकेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र शेखावत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Railways: ड्यूटी के दौरान लोको पायलट को टॉयलेट और खाने के लिए नहीं मिलेगा ब्रेक, इस वजह से रेलवे ने किया इनकार

महाराज विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक राम जी तिवारी और दीनदयाल शोध संस्थान के अतुल जैन ने बताया कि इसके जरिए लोगों को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नाट्य मंचन नहीं है, बल्कि इसके जरिए भारत की सांस्कृतिक आत्मा का पुनर्जागरण किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर लोगों को दिल्ली के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और पारंपरिक भोजन का भी आनंद मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed