फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikas Dubey encounter: an application filed in Supreme court to demand to reorganize the commission set up to investigate

विकास दुबे एनकाउंटर की जांच के लिए गठित आयोग को पुनर्गठित करने की मांग

Fri, 24 Jul 2020 08:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 24 Jul 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey encounter: an application filed in Supreme court to demand to reorganize the commission set up to investigate
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल कर गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग को पुनर्गठित करने की मांग की गई है। आवेदन वकील अनूप प्रकाश अवस्थी ने दायर की है। 

विज्ञापन


अवस्थी भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं जिन्होंने दो जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या और विकास दुबे व उसके कुछ साथियों के एनकाउंटर की जांच सीबीआई या एनआईए से कराने की गुहार की थी। 
विज्ञापन


आवेदन में पूर्व महानिदेशक केएल गुप्ता को आयोग में शामिल करने पर आपत्ति जताते हुए गुहार लगाई गई है कि आयोग का पुनर्गठन किया जाए और इसमें केएल गुप्ता की जगह किसी दूसरे पूर्व महानिदेशक को शामिल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवस्थी का आरोप है कि कानपुर एनकाउंटर के बाद केएल गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए एनकाउंटर का बचाव किया था, लिहाजा इस जांच में पक्षपात होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed