फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikas Bharat Sankalp Yatra reached more than one lakh people PM Modi flagged off

PM Modi: विकसित भारत संकल्प यात्रा एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंची, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun, 19 Nov 2023 06:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 19 Nov 2023 06:14 AM IST
सार

वीबीएसवाई ने कृषि क्षेत्र में विकास से जुड़ा प्रदर्शन किया। 120 से अधिक ड्रोन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया, इसके साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ भी रचनात्मक संवाद हुआ।

विज्ञापन
Vikas Bharat Sankalp Yatra reached more than one lakh people PM Modi flagged off
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

'विकसित भारत संकल्प यात्रा' (वीबीएसवाई) पहले दिन देशभर की 259 ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के खूंटी से अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके तहत देशभर में जनजातीय आबादी वाले विभिन्न स्थानों से एक ही समय वैनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के पहले ही दिन 21,000 से अधिक लोगों ने पीएम उज्ज्वला योजना के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान 1200 से अधिक माई भारत स्वयंसेवकों के पंजीकरण कराने के साथ-साथ 80,000 से अधिक लोगों ने विकसित भारत की प्रतिज्ञा ली। लोग वीबीएसवाई आईईसी वैन की ओर उमड़ पड़े और इस दौरान आयोजित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर प्रदान की गई सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों में 16,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें 6,000 से अधिक लोगों की टीबी के लिए और 4500 से अधिक लोगों की सिकल सेल रोग के लिए जांच की गई।
विज्ञापन


120 से अधिक ड्रोन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का प्रदर्शन
वीबीएसवाई ने कृषि क्षेत्र में विकास से जुड़ा प्रदर्शन किया। 120 से अधिक ड्रोन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया, इसके साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ भी रचनात्मक संवाद हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। इस यात्रा के दौरान 'मेरी कहानी, मेरी जुबानी' के तहत व्यक्तिगत सफलता की गाथाओं को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed