फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay's party TVK also announced boycott of Erode by-election, said- will not field candidates

Tamil Nadu: विजय की पार्टी टीवीके ने भी किया इरोड उपचुनाव के बहिष्कार का एलान, कहा- नहीं उतारेंगे उम्मीदवार

Fri, 17 Jan 2025 03:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Fri, 17 Jan 2025 03:02 PM IST
सार

टीवीके के महासचिव एन आनंद ने कहा कि इतिहास रहा है कि तमिलनाडु में आमतौर पर सत्तारूढ़ सरकार लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन किए बिना उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल करती है। इसलिए टीवीके विक्रवंडी उपचुनाव की तरह इरोड (पूर्व) उपचुनाव का बहिष्कार करेगी।

विज्ञापन
Vijay's party TVK also announced boycott of Erode by-election, said- will not field candidates
तमिल अभिनेता और टीवीके के अध्यक्ष विजय - फोटो : X/Tamilaga Vettri Kazhagam

विस्तार

दक्षिण फिल्मों के अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने भी इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। इससे पहले एआईएडीएमके और डीएमडीके उपचुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर चुकी है। 

विज्ञापन


टीवीके के महासचिव एन आनंद ने कहा कि इतिहास रहा है कि तमिलनाडु में आमतौर पर सत्तारूढ़ सरकार लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन किए बिना उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल करती है। इसलिए टीवीके विक्रवंडी उपचुनाव की तरह इरोड (पूर्व) उपचुनाव का बहिष्कार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि टीवीके चुनाव में अपना समर्थन नहीं देगी। साथ ही कोई उम्मीदवार भी नहीं उतारेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले एआईएडीएमके और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने उपचुनाव नहीं लड़ने एलान किया था। एआईएडीएमके नेता डी जयकुमार ने आरोप लगाया कि डीएमके उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए  धन और बाहुबल का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी, लेकिन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की यह रणनीति 2026 के विधानसभा चुनाव में काम नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने इरोड पूर्व उपचुनाव पर हमारा रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है। अब क्या उपचुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा? चुनाव आयोग शायद हस्तक्षेप न करे।  उन्होंने कहा कि स्टालिन की रणनीति 2026 के विधानसभा चुनाव में काम नहीं करेगी। यौन उत्पीड़न, ईबी टैरिफ बढ़ोतरी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर लोगों का गुस्सा 2026 के चुनाव में नजर आएगा। लोग 2026 के चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं एनडीए ने आरोप लगाया कि डीएमके ने 2023 में लोगों के साथ अत्याचार किया। हम नहीं चाहते कि लोगों को फिर से बंदी बनाया जाए। एनडीए ने 2026 के विधानसभा चुनावों में डीएमके को खत्म करने और लोगों को सुशासन देने का संकल्प दोहराया।  एनडीए ने कहा कि इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने जा रहे उपचुनाव का हम बहिष्कार करेंगे। 2023 में होने वाले उपचुनाव के दौरान हमने जनता को प्रताड़ित होते देखा। सत्तारूढ़ दल के रूप में सत्ता के लालच में डीएमके ने सभी चुनाव नियमों का उल्लंघन किया।


डीएमडीके ने भी उपचुनाव लड़ने से इनकार किया
वहीं देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) ने भी पांच फरवरी को होने वाले इरोड (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने कहा कि पिछली बार डीएमके ने लोकतंत्र विरोधी चुनाव कराकर जीत की घोषणा की थी। उपचुनाव की वही शैली फिर से होने जा रही है। इसलिए इस लोकतंत्र विरोधी चुनाव में विश्वास की कमी के कारण डीएमडीके इरोड पूर्व उपचुनाव का बहिष्कार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed