फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya's bank loan guarantor was a farmer?

क्या यूपी के एक किसान की गारंटी पर दिया गया विजय माल्या को लोन?

Fri, 20 May 2016 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत-बिलसंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत-बिलसंडा Updated Fri, 20 May 2016 07:46 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya's bank loan guarantor was a farmer?
- फोटो : Getty
किंगफिशर एयर लाइंस के मालिक विजय माल्या के लोन की गारंटी लेने पर बिलसंडा क्षेत्र के किसान मनमोहन सिंह के दो खाते सीज कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई बैंक आफ बड़ौदा के मुंबई स्थित रीजनल कार्यालय के निर्देश हुई। बैंक के शाखा प्रबंधक ने रीजनल आफिस से पूछा है कि इतना छोटा किसान माल्या का गारंटर कैसे हो गया? इसका जवाब अभी तक उन्हें नहीं मिला।
विज्ञापन


सितंबर 2015 में बैंक ऑफ बड़ौदा के मुंबई स्थित रीजनल कार्यालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा की नांद शाखा को ईमेल भेजकर बिलसंडा ब्लाक के गांव खजूरिया नवीराम निवासी मनमोहन सिंह को विजय माल्या के लिए स्वीकृत लोन का गारंटर बताते हुए उसके दोनों खाते सीज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर मांगेराम ने संदेह होने पर खाते सीज करने से पहले रीजनल कार्यालय को ईमेल भेजकर संबंधित खातेदार के नाम और पते की पुष्टि करनी चाही। मांगेराम के अनुसार रीजनल ऑफिस से इस संबंध में अभी तक कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉब के रीजनल कार्यालय के निर्देश पर किसान का खाता सीज

Vijay Mallya's bank loan guarantor was a farmer?
फिलहाल मनमोहन सिंह के दो खाते इनमें से एक खाते में 12 हजार और दूसरे खाते में चार हजार रुपये हैं, को सीज कर दिया है। बैंक खाते सीज होने पर मनमोहन सिंह ने नांद बैंक शाखा के मैनेजर से इस बाबत पूछा तो उन्होंने रीजनल ऑफिस के निर्देश पर कार्रवाई करने की बात कही। अब मनमोहन सिंह लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

मैं आज तक कभी विजय माल्या से नहीं मिला। न उनसे कभी कोई संपर्क रहा। मैं तो कभी मुंबई भी नहीं गया। इसके बावजूद मुझे उनका गारंटर बताते हुए मेरे दोनों खाते सीज कर दिए गए। शिकायत के बाद भी कोई निदान नहीं हुआ।
- मनमोहन सिंह, किसान

रीजनल कार्यालय मुंबई के निर्देश पर खाताधारक मनमोहन के दो खाते सीज किए गए हैं। उन्हें विजय माल्या का बैंक गारंटर बताया गया है। इस मामले में रीजनल कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है।
- मांगेराम, बैंक मैनेजर, बॉब शाखा नांद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed