फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya extradition case: MEA says India needs to reply before 3 Nov to defense evidence

माल्या प्रत्यर्पण मामले में भारत 3 नवंबर से पहले देगा जवाबः विदेश मंत्रालय

Fri, 13 Oct 2017 01:39 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya extradition case: MEA says India needs to reply before 3 Nov to defense evidence
विजय माल्या

भारत को कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले में बचाव पक्ष के साक्ष्य के संबंध में ब्रिटेन की अदालत में 3 नवंबर से पहले जवाब देना है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन



ब्रिटेन की वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश मामले का ब्यौरा देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं में आरोपी विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आग्रह 9 फरवरी को ब्रिटेन के उच्चायोग को सौंप दिया गया था। उन्होंने कहा कि माल्या को 18 अप्रैल को गिरफ्तार करने के बाद वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रत्यर्पण के लिए पेश किया गया था। अदालत ने उसे सशर्त जमानत दे दी थी।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि मामले की प्रबंधन समीक्षा 6 जुलाई को हुई थी और प्रत्यर्पण के संबंध में सुनवाई की संभावित तारीख 4 दिसंबर घोषित की गई थी। इसी के अनुरूप माल्या की जमानत समान शर्तों पर तब तक के लिए बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- किंगफिशर एयरलाइंस को ऋण देने में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अफसरों की होगी जांच


उन्होंने कहा कि एक अन्य मामले की प्रबंधन समीक्षा सुनवाई 14 सितंबर 2017 को हुई थी, जिसमें ब्रिटेन की अभियोजन के समक्ष बचाव पक्ष का साक्ष्य पेश किया गया था और जिस पर भारतीय पक्ष को जवाब देना था। 

भारतीय प्राधिकार को बचाव पक्ष के साक्ष्य के संबंध में 3 नवंबर 2017 से पहले जवाब देना है। प्रवक्ता ने बताया कि माल्या को दोबारा गिरफ्तार किया गया था और उसे 4 दिसंबर तक के लिए जमानत मिल गई थी। उन्होंने बताया कि सुनवाई से पूर्व मामले की समीक्षा की तिथि 20 नवंबर प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed