फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya case: Rahul demands finance minister Arun Jaitley resignation

विजय माल्या केस: राहुल ने मांगा जेटली का इस्तीफा, पीएम मोदी से की स्वतंत्र जांच की मांग

Wed, 12 Sep 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya case: Rahul demands finance minister Arun Jaitley resignation

विजय माल्या केस में केंद्र सरकार लगातार घिरती जा रही है। विजय माल्या ने लंदन में आज (बुधवार) वित्त मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को तत्काल इस मामले की स्वतंत्र जांच के आदेश देने चाहिए। साथ ही राहुल ने अरूण जेटली के इस्तीफे की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली को जांच पूरी होने तक वित्त मंत्री पद छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन


माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, मूल सवाल ये है कि लुकआउट नोटिस के बावजूद माल्या विदेश कैसे गया? सरकार ने बड़े कर्ज बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जबकि पूर्व रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने इस बारे में सूचित कर दिया था।
विज्ञापन


पूर्व आरबीआई गवर्नर का कहना है कि उन्होंने पीएमओ को फ्रॉड के मामलों की सूची दी थी। इससे स्पष्ट है कि पूर्व गवर्नर की विदाई के अतिरिक्त कुछ भी क्यों नहीं हुआ। राफेल और चौकसी घोटाले के साथ माल्या का ताजा रहस्योद्घाटन मोदी सरकार को रसातल में भेज देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि भगोड़ा घोषित किए जा चुके शराब कारोबारी विजय माल्या ने बुधवार को अपने मामले को अलग ही मोड़ देने का प्रयास किया। उन्होंने बिना बताए देश से भाग आने की बात को गलत ठहराते हुए कहा कि वे आने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलकर आए थे। माल्या की देश से फरारी के समय वर्ष 2016 में अरुण जेटली ही वित्त मंत्री के पद पर थे।

परेशान चल रहे किंगफिशर एयरलाइंस के 62 वर्षीय बॉस रहे विजय माल्या ने ये बात मीडिया से तब कही, जब वे बुधवार को यहां अपने प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई के लिए वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से माल्या ने कहा, मैंने जिनेवा में पहले से तय बैठक के लिए देश छोड़ा था। मैं देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री से मिला था और बैंकों के साथ समझौते का अपना ऑफर दोहराया था। 


यही सच है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं राजनीतिक फुटबॉल बन गया हूं। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता। मैंने करीब 15 हजार करोड़ की कीमत वाली संपत्ति कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने पेश की थी। उन्होंने आगे कहा, मीडिया को बैंकों से सवाल करना चाहिए कि वे मेरे पैसा वापसी के प्रयासों का समर्थन क्यों नहीं कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed