विजय दिवस: पीएम मोदी बोले- भारत 1971 के युद्ध में अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत हासिल हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजय दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आर्मी हाउस में आयोजित 'ऐट होम' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण उसे 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत मिली थी।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में 'ऐट होम' स्वागत समारोह में शामिल हुआ। भारत अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण 1971 के युद्ध में जीत हासिल हुई थी।"
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/0awLtn6v1r
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2022