फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Diwas: Know the important facts about the Kargil War fought in 1999

कारगिल दिवस की 19वीं वर्षगांठ, यह हैं इसकी बड़ी बातें

Tue, 24 Jul 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Vijay Diwas: Know the important facts about the Kargil War fought in 1999

भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई 1999 में कश्मीर में कारगिल युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में भारत को जीत हासिल हुई थी। यह जीत केवल भारत की सेना की नहीं बल्कि राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से भी जीत थी। 26 जुलाई को विजय दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन कारगिल के उन सपूतों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर दिए थे और अपनी वीरता से भारत के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिख दिया था।

विज्ञापन


यह हैं कारगिल युद्ध की बड़ी बातें

1. कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल, लद्दाख में बलतिस्तान जिले में लड़ी गई थी। यह क्षेत्र पहले कश्मीर युद्ध के बाद एलओसी द्वारा अलग कर दिया गया था।
विज्ञापन


2. 1971 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल पहली लड़ाई थी। 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के दो हिस्से हुए थे और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार युद्ध के समय सत्ता में थी।

4. पाकिस्तानी सैनिकों की घुसपैठ और नियंत्रण रेखा के भारतीय पक्ष पर कश्मीरी आतंकवादियों को हटाने के लिए भारत ने ऑपरेशन विजय लॉन्च किया था।

5. दोनों देशों द्वारा शिमला समझौता होने के बावजूद यह लड़ाई लड़ी गई थी। इस समझौते के तहत सीमा पर सशस्त्र संघर्ष की पूर्णत: मनाही थी। भारत और पाकिस्तानी सेनाओं ने नियंत्रण रेखा पर मई-जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा।

6. कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना का ऑपरेशन सफेद सागर महत्वपूर्ण हिस्सा था। इसमें पहली बार 32,000 फीट पर वायुसेना ने अपनी हवाई क्षमता का उपयोग किया था। इसमें वायुसेना के पायलटों और इंजीनियरों ने पाकिस्तानी सैन्य टुकड़ी की पहचान करने के साथ ही मुजाहिद्दीन के आतंकियों पर रोक लगाने का काम किया था। इस कार्रवाई को वायुसेना ने केवल एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद अंजाम दिया था। 

7. 19 साल पहले ऑपरेशन विजय के तहत भारत को पाकिस्तान पर निर्णायक जीत मिली थी। जहां 14 जुलाई को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ऑपरेशन को सफल करार दिया था वहीं आधिकारिक तौर पर इसे 26 जुलाई, 1999 को खत्म किया गया था।

8. इस युद्ध के दौरान कारगिल क्षेत्र में भारत के 500 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। वहीं पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसके 3000 सैनिक, मुजाहिद्दीन और घुसपैठिए मारे गए थे। 

9. भारतीय सेना ने द्रास में कारगिल मेमोरियल वॉल बनाई है। जिसमें उन जवानों के नाम हैं जो युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। इस मेमोरियल के अंदर एक म्यूजियम है जिसमें युद्ध में हिस्सा लेने वाले भारतीय जवानों के दस्तावेज, रिकॉर्डिंग और तस्वीरें हैं।
 
10. कारगिल हालिया समय का एक कुख्यात उदाहरण है जिसमें लड़ाई ऊंचाई पर लड़ी गई। यह लड़ाई पर्वतीय क्षेत्र में हुई थी। इस तरह की लड़ाई को ऊबड़-खाबड़ जमीन और प्राकृतिव वास की वजह से बहुत खतरनाक माना जाता है। 


11. यह उन कुछ उदाहरणों में से एक हैं जहां लड़ाई दो परमाणु राज्यों के बीच हुई थी। मीडिया में व्यापक रूप से शामिल दोनों देशों के बीच यह पहला युद्ध भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed