फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vidhan sabha elections to be held in these states before 2019 Lok Sabha 

लोकसभा 2019 से पहले इन राज्यों में होने हैं चुनाव, ये है सीटों का गणित

Thu, 04 Oct 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Vidhan sabha elections to be held in these states before 2019 Lok Sabha 
modi-shah
2019 लोकसभा चुनावों से पहले देश में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें मिजरोम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ हैं। वहीं अगले साल 2019 में आम चुनाव है। जबकि इस साल भी कई राज्यों में चुनाव संपन्न हुए।
विज्ञापन


बता दें कि त्रिपुरा की 59 विधानसभा सीटों के लिए 18 फरवरी को चुनाव हुआ था। जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव संपन्न हुए। वहीं इसके बाद कर्नाटक में 12 मई को चुनाव हुए। इसके बाद अब पांच राज्यों में चुनाव सिर पर हैं। मिजोरम में 40 तो राजस्थान में 200 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान में अभी भाजपा की सरकार है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर रमन सिंह की परीक्षा होगी तो वहीं भाजपा के सबसे मजबूत राज्य मानें जाने वाले मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपने चौथे कार्यकाल के लिए लड़ेंगे। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। जबकि तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चुनावों के नतीजों का 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुत फर्क पड़ने वाला है। यह चुनाव 2019 के लिए बहुत कुछ तय करेंगे। यह चुनाव अप्रैल या मई के महीने में हो सकते हैं। केंद्र की एनडीए सरकार अपने दूसरा कार्यकाल के लिए लोकसभा की 545 सीटों पर लड़ेगी। वहीं अगले साल अप्रैल मई में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। सिक्किम में 32 और अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटे हैं। 


इसके बाद आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मई-जून के महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। आंध्र प्रदेश में 175 और ओडिशा में 147 सीटें हैं। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर माह में हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। महाराष्ट्र 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed