फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vidhan Sabha Chunav 2018 Results: Madhya Pradesh Chhattisgarh Rajasthan ministers lose

विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के ये मंत्री हारे चुनाव

Wed, 12 Dec 2018 04:39 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha Chunav 2018 Results: Madhya Pradesh Chhattisgarh Rajasthan ministers lose
तीनों राज्यों में सरकार के कई मंत्री हारे चुनाव - फोटो : Amar Ujala
इन चुनावों में मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे कई उम्मीदवारों ने अपनी सीट गंवा दी है। कुछ अपनी सीटों पर लगातार पीछे चल रहे हैं। 
विज्ञापन

कुछ देर पहले के रुझानों के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार के 12 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया सीट पर और लाल सिंह आर्य भिण्ड जिले की गोहद सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं मुरैना सीट से मंत्री रुस्तम सिंह तीसरे पायदान पर चल रहे हैं। इसके अलावा खरगौन सीट से प्रदेश सरकार के मंत्री बाल कृष्ण पाटीदार, डिण्डोरी जिले की शाहपुरा सीट से ओमप्रकाश धुर्वे और बडवानी जिले की सेंधवा सीट से अंतर सिंह आर्य पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवास जिले की हाटपिपलिया सीट से दीपक जोशी जबकि रायसेन जिले की सिलवानी सीट से रामपाल सिंह पीछे हैं। प्रदेश सरकार की महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री अर्चना चिटनीस भी बुरहानपुर सीट से पीछे चल रही हैं। प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री जयंत मलैया भी दमोह सीट से हार की कगार पर हैं। 

प्रदेश सरकार के एक अन्य मंत्री शरद जैन भी जबलपुर पूर्व सीट से पीछे चल रहे हैं। ग्वालियर सीट से जयभान सिंह पवैया भी पीछे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के भतीजे और सांसद अनूप मिश्रा भितरवार सीट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह अपनी परम्परागत सीट चुरहट से भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।

राजस्थान में सत्ता से बेदखल हुए ये मंत्री

Vidhan Sabha Chunav 2018 Results: Madhya Pradesh Chhattisgarh Rajasthan ministers lose
तीनों राज्यों में सरकार के कई मंत्री हारे चुनाव - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणामों की तस्वीर तकरीबन साफ हो चुकी है और कांग्रेस बड़ी पार्टी उभर कर सामने आ रही है। वहीं इन चुनावों की सबसे खास बात यह है कि वसुंधरा सरकार के 11 मंत्री चुनाव हार चुके हैं। वहीं टिकट बंटवारे के दौरान कई मंत्रियों ने सरकार विरोधी लहर को भांपते हुए चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया था।

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणामों में वसुंधरा राजे ने झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर ली है उन्होंने कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को हराया है। मानवेन्द्र ने हाल ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा था। वहीं वसुंधरा सरकार में गृह मंत्री रहे गुलाब चंद कटारिया आगे चल रहे हैं और उम्मीद है कि वे चुनाव जीत जाएंगे। लेकिन राज्य सरकार में पंचायती राज मंत्री रहे राजेन्द्र राठौड़ पीछे चल रहे हैं।

राज्य के कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी अपने प्रतिद्वंदी से हार गए हैं। खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खिवसार भी चुनाव हार गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान भी टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता सचिन पायलट से 50 हजार वोटों से चुनाव हार गए हैं। राज्य सरकार में मंत्री रहे सुरेन्द्र गोयल और राजपाल सिंह भी चुनाव हार गए हैं। सुरेन्द्र गोयल ने टिकट न मिलने से नाराज हो कर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल राजस्थान में पाली जिले के जैतारण विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे चुके हैं और वे पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे दो बार भाजपा सरकार में मंत्री पद संभाल चुके हैं।

इनमें से हेम सिंह भड़ाना, राजकुमार रिनवा को पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया था। वहीं नंदलाल मीणा और जसवंत सिंह मीणा ने खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। सुशीला कटारा और धनसिंह रावत को भी पार्टी से टिकट नहीं मिला था, लेकिन वे भी चुनाव हार गए।       

वहीं मुख्यमंत्री की खास रहीं किरण माहेश्वरी चुनाव जीत गई हैं। वे भाजपा की पूर्व महासचिव भी रह चुकी हैं और राज्य सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थीं। वहीं कई दूसरे मंत्री हेम सिंह भड़ाना, अजय किलक, बाबू लाल बैरवा और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री अरुण चतुर्वेदी और अमरा राम अपनी-अपनी सीटें बचाने में नाकामयाब रहे। इसके अलावा श्री चंद कृपलानी पीछे चल रहे हैं, जबकि जसवंत सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा।

राज्य के वन मंत्री राजकुमार रिनवा भी चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा कई दूसरे मंत्री सुरेन्द्रपाल तिती, ओताराम देवासी, बनसिधार खांडेला, कामसा मेघवाल और कालीचरण सर्राफ भी चुनाव हार गए हैं।

छत्तीसगढ़ में ये मंत्री हैं हार की कगार पर

भारतीय जनता पार्टी सरकार के कई मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर हार चुके हैं या हार की कगार पर हैं। नारायणपुर सीट से केदार कश्यप, बीजापुर सीट से महेश गागड़ा, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, प्रतापपुर से रामसेवक पैकरा, नवागढ़ से दयालदास बघेल रायपुर नगर पश्चिम से राजेश मूणत, भिलाई नगर से प्रेम प्रकाश पांडेय पीछे चल रहे हैं। 

इसके अलावा कसडोल सीट से विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल भी पीछे चल रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट पर और भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा सीट पर आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed