फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VIDEO: Rahul Gandhi's reaction to 'Khalistan slogans' in US and a political row

US: राहुल के भाषण के बीच लगे भारत विरोधी नारे, कांग्रेस नेता के मुस्कुराने पर भाजपा हुई आक्रामक , Video

Wed, 31 May 2023 07:02 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 31 May 2023 07:02 PM IST
सार

जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे, तो इस बीच खालिस्तानी समर्थन के नारे लगना शुरू हो गया। इस पर कांग्रेस नेता मुस्कराते दिखे। इस पूरे वाक्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
VIDEO: Rahul Gandhi's reaction to 'Khalistan slogans' in US and a political row
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विदेशी दौरा हमेशा भारत की राजनीति में उफान लेकर आता है। वह आजकल अमेरिका की यात्रा पर है। यहां उन्होंने बुधवार को भारतीयों से बातचीत की। इस दौरान कभी पीएम मोदी को निशाना बनाया तो कभी सरकार पर हमला किया। इस बीच, कैलिफोर्निया में भाषण के दौरान खालिस्तानियों द्वारा राहुल गांधी को परेशान किए जाने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। राहुल के भाषण के दौरान एक मौके पर कुछ लोगों को खालिस्तान समर्थन का नारे लगाते देखा गया। हालांकि, राहुल ने इसका जबाव 'भारत जोड़ो के नारे' और 'मोहब्बत की दुकान' से देने की कोशिश की फिर भी भारत विरोधी नारों पर उनका मुस्कुराना बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दे सकता है। 

विज्ञापन

 
बता दें, राहुल गांधी छह दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं और बुधवार को भारतीयों के साथ उनकी पहली बातचीत थी जो पहले ही विवादों का केंद्र बन चुका है। नए संसद भवन पर अपनी टिप्पणी के लिए, कांग्रेस नेता पर एक बार फिर विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया गया है, जबकि खालिस्तान समर्थक नारों पर उनकी प्रतिक्रिया भी जांच के दायरे में आ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री ने बताया नक्सल नेता

दरअसल, जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे, तो इस बीच खालिस्तानी समर्थन के नारे लगना शुरू हो गया। इस पर कांग्रेस नेता मुस्कराते दिखे। इस पूरे वाक्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब राहुल गांधी के मुस्कुराने पर सवाल उठने लगे हैं। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने राहुल को अलगाववादी और शहरी नक्सल समूहों का नेता तक बता दिया। विवेक ने कहा कि राहुल गांधी अब सभी अलगाववादी और नक्सल समूहों के नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके भाषण की वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग खालिस्तान के नारे लगा रहे हैं और वह मुस्करा रहे। विवेक ने आगे कहा कि क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इसका क्या मतलब है? आने वाला समय खतरनाक हो सकता है।


भाजपा का आरोप

वहीं, इसी वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा के अमित मालवीय ने लिखा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में 1984 के सिख नरसंहार पर बात की। जो उनकी सरकार के द्वारा ही किया गया था। उन्होंने आगे लिखा कि ऐसी नफरत की आग लगी थी, जो अब तक नहीं बुझी है।

 



कांग्रेस का पलटवार

 

इस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मालवीय पर पलटवार किया है। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी का विरोध करने के लिए अमित मालवीय खालिस्तान समर्थक तत्वों का समर्थन क्यों कर रहे हैं? तुम्हारे अंदर भारत को तोड़ने की चाह क्यों है? अगर आपने आगे सुना होता तो आपको पता चलता कि उन खालिस्तानी नारों का जवाब देने के लिए लोगों ने भारत जोड़ो का नारा कैसे लगाया। एक बार आप भी तिरंगा हाथ में लेकर जोर से बोलकर देखो ‘जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो’। यकीन मानिए आपके जैसे देशद्रोही को भी अच्छा लगेगा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed