फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video of the surgical strike came in front after 21 months later

21 महीने बाद सर्जिकल स्ट्राइक का सच आया सामने, वीडियो में देखें सेना ने कैसे किया था आतंकियों को ढेर

Thu, 28 Jun 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Video of the surgical strike came in front after 21 months later
सर्जिकल स्ट्राइक
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में पिछले साल हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की पहली बार वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि 18 सितंबर 2016 को उड़ी सैन्य कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिसके 11 दिन बाद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। जिसकी चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हुई थी।  
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। जिसके बाद देश में विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए थे और सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल करार दिया था। यही नहीं देश के नेताओं और कई बुद्धिजीवियों ने इसके सबूत भी मांगे थे। सोशल मीडिया में भी मांग उठी थी कि सरकार ने कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की है अगर की है तो वह इसके सबूत दे। 
विज्ञापन


बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन सेना के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस रणबीर सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी साझा की थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने कहा था कि भारत द्वारा ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन अब इस कार्रवाई के 21 महीने बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई लॉन्च पैड्स को तबाह होते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 सितंबर को उड़ी में हुए इस हमले में सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद आतंकियों से बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। स्ट्राइक के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देशभर में जश्न मनाया था। साथ ही पोस्टर लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को बधाई दी थी। 

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो

Video of the surgical strike came in front after 21 months later
सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : SELF
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed