Video: बेंगलुरु से सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो, बुजुर्ग को स्कूटर के पीछे एक KM तक घसीटा; मामला दर्ज
पीड़ित ने बताया कि उसे मेरी गाड़ी को टक्कर मारी। वह फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। अगर वह रुक कर माफी मांगता तो मैं उसे जाने देता, लेकिन उसने भागने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु के मगदी रोड पर एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति काफी तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहा है। स्कूटी के पीछे एक बुजुर्ग लटका हुआ है। सड़क पर काफी दूर तक पीड़ित बुजुर्ग स्कूटी के साथ घसिटते हुआ जा रहा है। पीड़ित का शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोपहिया चालक को पुलिस ने पीएस गोविंदराज नगर से पकड़ा है। डीसीपी वेस्ट बेंगलुरु ने यह जानकारी दी है।
#WATCH | Man being dragged behind a scooter on Bengaluru's Magadi road
विज्ञापन
The victim is currently under medical treatment a city hospital. The two-wheeler driver has been apprehended by the police at PS Govindaraj Nagar: DCP West Bengaluruविज्ञापन विज्ञापन
(Video verified by Police) pic.twitter.com/nntPxaZxSu — ANI (@ANI) January 17, 2023
पुलिस के मुताबिक, स्कूटी सवार युवक की पहचान नयनदहल्ली निवासी 25 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। पीड़ित कार चालक की पहचान 71 वर्षीय मुथप्पा के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीसीपी पश्चिम लक्ष्मण बी. निम्बार्गी ने बताया कि आज एक ऐसी घटना घटी, जिसमें एक कार और स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। जब कार चालक ने स्कूटर चालक को रोकने की कोशिश की तो उसने गति बढ़ा दी और कार चालक को कुछ दूर तक पीछे घसीटता ले गया। स्कूटर चालक अभी हमारी हिरासत में है।
इस बीच पीड़ित ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक ने मेरी कार को पीछे से टक्कर मारी और भागने की कोशिश की। वह फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। अगर वह रुक कर माफी मांगता तो मैं उसे जाने देता, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। मैंने उसकी स्कूटी को पकड़ लिया, तब भी उसने गाड़ी नहीं रोकी और मुझे घसीटता हुआ ले गया। उसे सजा मिलनी ही चाहिए।