फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Victim of 2002 Gujarat riots case Naroda Patiya 8 members of family were killed

नरोदा पाटिया केस: पीड़िता बोली- कोडनानी निर्दोष है तो मेरे परिवार को किसने मारा

Fri, 20 Apr 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Fri, 20 Apr 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Victim of 2002 Gujarat riots case Naroda Patiya 8 members of family were killed
नरोदा पाटिया मामले में शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी बाबू बजरंगी को 21 साल की जेल की सजा सुनाई है वहीं पूर्व मंत्री कोडनानी को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है। इस हमले में मारे गए परिवार की एक महिला सामने आई है और उसने कोर्ट के फैसले पर असंतोष जताते हुए कहा है कि इस हमले में मेरे परिवार के आठ लोग मारे गए थे।
विज्ञापन

 

 मेरे परिवार वालों को मेरी आखों के सामने एक एक कर मारा गया था। अगर वह निर्दोष हैं तो क्या मेरे परिवार वालों को हमने मारा है। महिला माया कोडनानी को निर्दोष साबित किए जाने से निराश है। बता दें कि कोर्ट ने  इस मामले में हरीश छारा और सुरेश लंगड़ा को दोषी करार करते हुए कुल 31 लोगों में से 17 लोगों को बरी कर दिया है।  

विज्ञापन

 

कोर्ट के फैसले के बाद गुजरात में  असंतोष का माहौल है। नरोदा पाटिया में हुए इस नरसंहार में करीब 97 लोगों की हत्या कर दी गई थी और 33 लोग जख्मी हुए थे। इस मामले में स्पेशल कोर्ट ने भाजपा विधायक माया कोडनानी और बाबू बजरंगी सहित 32 लोगों को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 फरवरी 2002 को नरोदा पाटिया इलाके में सबसे बड़ा नरसंहार हुआ था। 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की बोगियां जलाने की घटना हुई थी। उसके अगले ही दिन दंगे की लपटों ने नरोदा पाटिया में दस्तक दी। जिसके बाद यहां नरसंहार हुआ था। जिसमें 97 लोगों की हत्या कर दी गई थी और 33 लोग जख्मी हुए थे। नरोदा पाटिया के नरसंहार को जहां गुजरात दंगों के दौरान सबसे भीषण नरसंहार कहा जाता है वहीं यह उतना ही विवादास्पद भी है। यह दंगों के दौरान का एक ऐसा केस है जिसकी जांच एसआईटी ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed