{"_id":"5d72331e8ebc3e013a3e2e74","slug":"vice-president-warns-pakistan-for-attacking-on-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति का पाक पर निशाना, हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि वे भूल नहीं पाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपराष्ट्रपति का पाक पर निशाना, हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि वे भूल नहीं पाएंगे
Fri, 06 Sep 2019 04:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 06 Sep 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू
- फोटो : ANI
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर उकसावे के बावजूद भारत संयम से काम ले रहा है लेकिन अगर हमला हुआ तो ऐसा जवाब दिया जाएगा कि वे भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष के दौरान दिए गए 95 भाषणों के संग्रह के विमोचन के अवसर पर यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
नायडू ने किसी देश का नाम लिये बगैर कहा, जैसा कि आप देख रहे होंगे, गंभीर उकसावे के बावजूद, हम कुछ कर नहीं रहे हैं, लेकिन अगर कोई आप पर हमला करता है तो हम उन्हें ऐसा जवाब देंगे जिसे वे अपनी जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह उकसाने वालों समेत सभी को समझ जाना चाहिए।
विज्ञापन
उनकी टिप्पणी जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द किये जाने के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच आई है।
विज्ञापन