{"_id":"6015cf6d8ebc3e33ae5498c3","slug":"vice-president-venkaiah-naidu-will-inaugurate-adi-mahotsav-at-dilli-haat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदि महोत्सव दिल्ली हॉट में एक फरवरी से, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आदि महोत्सव दिल्ली हॉट में एक फरवरी से, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन
Sun, 31 Jan 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के चलते दिक्कतों का सामना कर रहे आदिवासी और जनजातीय कलाकारों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आदि महोत्सव को एक फरवरी से आयोजित करने का एलान किया है।
विज्ञापन
इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे। दिल्ली के आईएनए स्थिति दिल्ली हॉट में होने वाले इस आयोजन में 1000 कलाकार और रसोइये लोगों को जनजातीय लोक कलाओं, हस्तशिल्प, परंपरागत खानपान से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
इस बार के महोत्सव की थीम संस्कृति, शिल्प एवं वाणिज्य की भावना का उत्सव है। इसमें लोगों को 20 से अधिक राज्यों के जनजातीय कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन