फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President Venkaiah Naidu attack on Pakistan over kashmir issue

अब सिर्फ पीओके पर बात होनी है, हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब: वेंकैया नायडू

Wed, 28 Aug 2019 08:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: आसिम खान Updated Wed, 28 Aug 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu attack on Pakistan over kashmir issue
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी का करारा जवाब दिया है। विशाखापतनम में एक कार्यक्रम में वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया बल्कि दूसरों ने हम पर हमला किया। हम आगे भी किसी पर हमला नहीं करेंगे। लेकिन, अगर कोई हम पर हमला करने की कोशिश करेगा तो हम उन्हें ऐसा उचित जवाब देंगे, जिसे वो अपने जीवनकाल में नहीं भूलेंगे।

विज्ञापन

 
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि अब केवल पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को भारत को सौंपे जाने को लेकर ही पाकिस्तान से बात होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब केवल इसी मुद्दे पर बात होनी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कश्मीर पर क्या चर्चा करनी है ? यह भारत का अखंड हिस्सा है। हां मैं मानता हूं, कुछ चीजों पर चर्चा होनी है। हमारे पड़ोसी से कश्मीर के शेष हिस्से पीओके को वापस करने पर बात होगी और वह है पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर।


उन्होंने कहा कि भारत अमन पसंद देश है और युद्धोन्मादी नहीं हैं, लेकिन आगाह किया कि हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा । 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पड़ोसियों में से एक देश आतंकवादियों को लगातार सहायता, वित्त पोषण और प्रशिक्षण दे रहा है। लेकिन वो खुद को नुकसान पहुंचाने जा रहे हैं, उसे ये समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। लेकिन हम यह भी नहीं चाहते कि दूसरे भी कश्मीर के बारे में बात करके हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करें। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed