{"_id":"638a2239d1945e0fa02fd115","slug":"vice-president-pays-homage-to-martyrs-of-world-war-ii-in-kohima-on-nagaland-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड दौरे पर उपराष्ट्रपति: कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंड दौरे पर उपराष्ट्रपति: कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कही यह बात
Fri, 02 Dec 2022 09:35 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:35 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डायरी में लिखा कि द्वितीय विश्व युद्ध में यहां लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगालैंड दौरे के दूसरे दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को यहां द्वितीय युद्ध के ऐतिहासिक युद्ध-स्मारक का दौरा किया और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति बनने के बाद धनखड़ की यह पहली नगालैंड यात्रा है।
विज्ञापन
धनखड़ ने युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डायरी में लिखा कि द्वितीय विश्व युद्ध में यहां लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। यह स्मारक असंख्य बलिदानों की याद दिलाता है। उनकी बहादुरी और निस्वार्थता का कार्य पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को उन्होंने नगालैंड की राजधानी कोहिमा से करीब 12 किलोमीटर दूर किसामा में 10 दिवसीय 23वें हॉर्नबिल महोत्सव का उद्घाटन किया था। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने ट्विटर पर लिखा कि भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नगालैंड आने के लिए धन्यवाद। हॉर्नबिल महोत्सव के उद्घाटन पर आपकी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। हमें उम्मीद है कि आप फिर हमसे मिलने आएंगे।
विज्ञापन