फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President M Venkaiah Naidu said Parliament and state legislatures for debate and discussion do not create disturbance

अपील: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- संसद और राज्य विधानसभाएं बहस व चर्चा के लिए, व्यवधान पैदा नहीं करें

Thu, 19 Aug 2021 06:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 Aug 2021 06:30 AM IST
सार

  • उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि विधानसभाएं और संसद ऐसे स्थान हैं, जहां आप चर्चा करते हैं, बहस करते हैं और एक नतीजे पर पहुंचते हैं। वे व्यवधान उत्पन्न करने और हंगामा के लिए नहीं हैं

विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu said Parliament and state legislatures for debate and discussion do not create disturbance
Vice President M Venkaiah Naidu - फोटो : ANI

विस्तार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि संसद और विधानसभाएं सार्थक चर्चा, बहस और फैसले के लिए हैं, व्यवधान पैदा करने या हंगामे के लिए नहीं। बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल में संसद में विपक्ष के हंगामे पर चिंता व्यक्त की और निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी की याद दिलाई। उपराष्ट्रपति ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को लोगों का जीवन स्तर सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें ऐसे विषय उठाने चाहिए जिससे आम लोगों का भला हो।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा कि आपने कुछ दिन पहले देखा होगा कि संसद में क्या हुआ। बहुत से युवा मेरे पास आए और बोले, सर, आप देश के उपराष्ट्रपति हैं, आप इतने उदास क्यों हैं। मैंने कहा, मैं कुछ लोगों के बुरे बर्ताव से दुखी हूं। संसद के अंदर कितना खराब व्यवहार किया गया। कर्नाटक समेत देश के कई विधानसभाओं में भी पूर्व में इसी तरह के व्यवहार का उल्लेख करते हुए नायडू ने कहा कि प्रत्येक सदस्य और जन प्रतिनिधि को उस संस्था के सम्मान में वृद्धि की कोशिश करनी चाहिए जिसका वह प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन


अपने आचार-विचार और व्यवहार से उसके विकास में योगदान देना चाहिए। आप लोगों के आदर्श हैं। यदि आप लोग ही ऐसा बर्ताव करेंगे तो युवा और दूसरे लोग आप से क्या प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभाएं और संसद ऐसे स्थान हैं, जहां आप चर्चा करते हैं, बहस करते हैं और एक नतीजे पर पहुंचते हैं। वे व्यवधान उत्पन्न करने और हंगामा के लिए नहीं हैं। यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो आप देश के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तनाव हो सकता है लेकिन आपको काम पर भी केंद्रित होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed