फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar departs for UK to attend Coronation of King Charles III

King Charles Coronation: उपराष्ट्रपति धनखड़ लंदन रवाना, किंग्स चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में होंगे शामिल

Fri, 05 May 2023 09:10 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 May 2023 09:10 AM IST
सार

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने दो मई को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से वेस्टमिंस्टर एब्बे में महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar departs for UK to attend Coronation of King Charles III
उपराष्ट्रपति धनखड़ किंग्स चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन रवाना। - फोटो : एएनआई

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारत सरकार की ओर से ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार यानी आज लंदन के लिए रवाना हुए हैं। बता दें, किंग चार्ल्स तृतीय का 6 मई को राज्याभिषेक होना है। 

विज्ञापन

2 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

राज्याभिषेक समारोह में राज्य और सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 2,000 गणमान्य व्यक्तियों की सभा में धनखड़ शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी लंदन गई हैं। ब्रिटेन ने हाल ही में राज्याभिषेक समारोह में भाग लेने के लिए भारत सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को निमंत्रण दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

एलिस ने उपराष्ट्रपति से की थी मुलाकात

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने दो मई को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से वेस्टमिंस्टर एब्बे में महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा था कि समारोह में शामिल होने से पहले उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात करना सम्मान की बात है। साथ ही यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो ब्रिटेन और भारत के संबंधों को और भी गहरा करेगा।

कल होना है समारोह

गौरतलब है, ब्रिटेन में इन दिनों किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। छह मई को किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक लंदन में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से ही किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि राज्याभिषेक देखने वाले लोगों को राजा और उनके उत्तराधिकारियों के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Britain: किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में खर्च होंगे 1021 करोड़, महारानी के निधन के आठ महीने बाद ताजपोशी क्यों?

राज्याभिषेक क्यों किया जा रहा है?

पिछले साल सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटिश सिंहासन पर पहुंचे 74 वर्षीय किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला को शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक धार्मिक समारोह में औपचारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। 

ऐसा आयोजन 70 साल के अंतराल के बाद होने जा रहा है, इससे पहले ऐसी शाही परंपरा आखिरी बार 1953 में दिवंगत क्वीन के लिए देखी गई थी। कोरोनेशन का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। छह से आठ मई के बीच ब्रिटेन में यह उत्सव भव्य कार्यक्रमों के बीच समाप्त होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed