उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया नायडु ने कहा- मैं किसी के खिलाफ नहीं लड़ रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को देश का 15वां उप राष्ट्रपति तय करने के लिए संसद के दोनों सदनों के सांसद वोट डालेंगे। आंकड़े पर नजर डाले तो ज्यादातर वोट एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में हैं। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उपराष्ट्रपति चुनाव को भी महज औपचारिकता माना जा रहा है।
Can't call it 1 sided as there were 2 candidates,Meiraji got a lot of votes but only one emerges as winner:Gopalkrishna Gandhi on Pres polls pic.twitter.com/xLHN0X9PBl
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
NDA's candidate is an experienced person,no competition as such b/w us,only technically there is:Opposition VP candidate Gopalkrishna Gandhi pic.twitter.com/5mXt07oa0D
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
वहीं शनिवार सुबह दोनों ही उम्मीदवारों ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा कि एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडु एक अनुभवी प्रत्याशी हैं। मेरे और उनके बीच कोई मुकाबला नहीं है।
I have written a polite letter to everybody, response is very good.Confident that they all will support me:NDA's VP candidate Venkaiah Naidu pic.twitter.com/2Iwjt8AftO
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
I am not contesting against anybody,individual or party;I'm contesting for Vice President of India: Venkaiah Naidu #VicePresidentialElection pic.twitter.com/z0Y3X0ASHJ
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक चुनाव संवैधानिक सिद्धांतों की लड़ाई है। जहां हम दोनों ही शिष्टाचार बनाए रखेंगे। वहीं उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रपति चुनाव का भी जीक्र किया और बताया कि चुनाव एक तरफा नहीं था। चुनाव में दो उम्मीदवार थें, मीरा कुमार को भी बहुत वोट मिले लेकिन जीत एक की ही होती है।
एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडु ने कहा कि मैं किसी पार्टी की ओर से नहीं लड़ रहा। भारत में ज्यादातर पार्टियां मेरे सपोर्ट में हैं। उन्होंने बताया कि मैं किसी के खिलाफ नहीं लड़ रहा। न ही मैं किसी पार्टी या किसी एक व्यक्ति के खिलाफ लड़ रहा हूं। मैं उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।