{"_id":"68a48e6f61e153561801d8f6","slug":"vice-president-election-opposition-indi-alliance-candidate-sudarshan-reddy-reach-delhi-appeal-mp-constitution-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"VP Election: दिल्ली पहुंचे विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी, सांसदों से बोले- संविधान बचाने के लिए करे वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VP Election: दिल्ली पहुंचे विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी, सांसदों से बोले- संविधान बचाने के लिए करे वोट
Tue, 19 Aug 2025 08:17 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:17 PM IST
सार
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, सैयद नासिर हुसैन, मल्लू रवि और प्रमोद तिवारी ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। रेड्डी ने कहा कि वे गठबंधन के आभारी हैं और सभी सांसदों से समर्थन की अपील करते हैं।
विज्ञापन
बी. सुदर्शन रेड्डी
- फोटो : X/@AIRNewsHindi
विस्तार
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस सांसदों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि गठबंधन ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने सभी सांसदों से अपील की कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए उनके पक्ष में मतदान करें।
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि ये चुनाव केवल सांसद करते हैं। राजनीतिक दल उम्मीदवारों को प्रायोजित कर सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला संसद के सदस्यों का होता है। रेड्डी ने स्पष्ट किया कि देश में केवल एक ही नागरिकता है और वह है भारतीय नागरिकता। वह और एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन दोनों भारतीय नागरिक हैं। आगे उन्होंने जोड़ा कि क्षेत्रीय पहचान का इस चुनाव में कोई महत्व नहीं है, चाहे उम्मीदवार उत्तर, दक्षिण, पूरब या पश्चिम से हो।
दिल्ली पहुंचकर क्या बोले रेड्डी?
रेड्डी ने अपील की कि सांसद पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा को ध्यान में रखकर वोट करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल व्यक्ति का नहीं बल्कि संस्थागत मूल्यों की प्रतिष्ठा का सवाल है। उन्होंने आगे कहा कि मैं विनम्रतापूर्वक सभी सांसदों से अपील करता हूं कि मेरी उम्मीदवारी का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद का चुनाव नहीं बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा का संघर्ष है।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा में उठा खनन सुधार का मुद्दा, खनिज और खदान संशोधन विधेयक पर गरमाई बहस
बी. सुदर्शन रेड्डी के बारे में जानें
बी. सुदर्शन रेड्डी का नाम इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए घोषित किया है। वह सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं और न्यायपालिका में उनकी ईमानदार छवि रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, सैयद नासिर हुसैन, मल्लू रवि और प्रमोद तिवारी मौजूद रहे। गठबंधन नेताओं ने उनके प्रत्याशी बनने को लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया।
ये भी पढ़ें- 'मोहब्बत की दुकान नहीं, झूठ का शोरूम चला रहे', फर्जी वोटिंग के आरोपों पर BJP ने राहुल को घेरा
कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी
कांग्रेस सांसदों ने एयरपोर्ट पर रेड्डी के आगमन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ न्यायविद का उपराष्ट्रपति पद पर उम्मीदवार बनना लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती का संकेत है। राजीव शुक्ला ने कहा कि रेड्डी का अनुभव संसद की गरिमा बढ़ाएगा। वहीं प्रमोद तिवारी ने विश्वास जताया कि विपक्ष के सांसद भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे।

#WATCH | INDIA alliance Vice-Presidential candidate and former Supreme Court Judge B. Sudershan Reddy arrives at Delhi airport.
विज्ञापन विज्ञापन
Congress MPs Rajeev Shukla, Syed Naseer Hussain, Mallu Ravi, and Pramod Tiwari received him at the airport.
(Source: Congress MP Syed Naseer… pic.twitter.com/nZEY08n4bC— ANI (@ANI) August 19, 2025