फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vice president cp radha krishnan said pm modi historical term leadership

PM Modi: 'प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक कार्यकाल, परिवर्तनकारी नेतृत्व', उपराष्ट्रपति का लेख

Fri, 12 Jun 2026 04:12 AM IST
नितिन गौतम सीपी राधाकृष्णन, उपराष्ट्रपति
सीपी राधाकृष्णन, उपराष्ट्रपति Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jun 2026 04:12 AM IST
सार

हर दौर में इतिहास ऐसे नेताओं के उदय का गवाह रहा है, जिनकी सोच और काम उनके समय की सीमाओं से कहीं आगे होते हैं। ऐसे लोगों को 'युग पुरुष' के तौर पर याद किया जाता है। अपने परिवर्तनकारी नेतृत्व, राष्ट्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जनता की अथक सेवा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समकालीन भारत के सच्चे 'युग पुरुष' के रूप में उभरे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनका कुशल नेतृत्व राष्ट्र को 'विकसित भारत @ 2047' की ओर ले जाएगा।

विज्ञापन
vice president cp radha krishnan said pm modi historical term leadership
पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन। - फोटो : X-CPRGuv

विस्तार

भारत ने 10 जून, 2026 को अपने लोकतांत्रिक इतिहास में नया अध्याय दर्ज किया। इस रोज नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में निर्बाध सेवा के 4,399 दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रीय विकास के लिए अथक प्रतिबद्धता तथा भारत की अवाम के कल्याण और आकांक्षाओं प्रति अटूट निष्ठा को प्रतिबिंबित करती है। मोदी ने राष्ट्र के प्रधान सेवक के रूप में भारत में सुशासन और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों पर आधारित अभूतपूर्व परिवर्तन के युग की शुरुआत की है। इतिहास अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को मानव दासता का अभिशाप खत्म कर लाखों लोगों की गरिमा बहाल करने में उनके अडिग नेतृत्व के लिए उनका आदर करता है। इसी तरह आने वाली पीढ़ियां 25 करोड़ से ज्यादा गरीबों को पूर्ण निर्धनता से बाहर निकालने के लिए नरेंद्र मोदी को याद करेंगी।
विज्ञापन


करोड़ों लोगों की गरिमा और सामाजिक सुरक्षा की सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की परिवर्तनकारी पहलकदमियों ने शिक्षा, आवासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और खाद्य निश्चितता के माध्यम से करोड़ों लोगों की गरिमा और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। विश्व के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक आयुष्मान भारत योजना के जरिये 44 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई है। जल जीवन मिशन ने 12 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण घरों में सुरक्षित पेयजल पहुंचा गया। निःशुल्क खाद्यान्न के 2020 से जारी प्रावधान से लगभग 80 करोड़ लोगों की खाद्य सुरक्षा की रक्षा की गई। इसके अतिरिक्त 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों का सुरक्षित और स्थाई घर का मालिक बनने का सपना पूरा हुआ।
विज्ञापन


समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाया
चाहे वे महिलाएं हों, युवा हों, किसान हों या वंचित वर्ग के लोग। तीन करोड़ से ज्यादा 'लखपति दीदियों' का सामने आना महिला नेतृत्व में विकास के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का सशक्त प्रमाण है, जबकि 'नारी शक्ति' के तहत शुरू की गई पहलों ने महिलाओं को देश के निर्माण में और भी अहम भूमिका निभाने में सक्षम बनाया है। नए आईआईटी, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना से भारत में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा तेजी से बढ़ा है। इससे युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा हुए हैं। भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति देखी है। वंदे भारत ट्रेनों, हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के तेजी से विस्तार से लेकर दूर-दराज के इलाकों तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाली परियोजनाओं तक प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक आधुनिक, आपस में जुड़े हुए और महत्वाकांक्षी भारत की नींव रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed