फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vibrant Village: Home Minister given big responsibility to Army and CAPF

Vibrant Village: गृह मंत्री ने गांवों से पलायन रोकने पर दिया जोर, कहा- सेना और CAPF को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 13 Jul 2024 03:15 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 13 Jul 2024 03:15 PM IST
सार

वाइब्रेंट विलेज योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक नई दिल्ली में हुई, जिसकी अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह ने की। उन्होंने सीमावर्ती गांवों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
Vibrant Village: Home Minister given big responsibility to  Army and CAPF
वाइब्रेंट विलेज योजना की समीक्षा बैठक लेते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार


विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को नई दिल्ली में "वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम" के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सीमावर्ती गांवों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

वाइब्रेंट विलेज योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक नई दिल्ली में हुई, जिसकी अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह ने की। उन्होंने सीमावर्ती गांवों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि सीमावर्ती गांवों के आसपास तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सेना को सहकारी समितियों के माध्यम से स्थानीय कृषि और हस्तशिल्प उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आस-पास के गांवों के निवासियों को सेना और सीएपीएफ के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। गृह मंत्रालय के अनुसार गृह मंत्री ने जीवंत गांवों में सौर ऊर्जा और पवन चक्कियों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


क्या है वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम ?
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत व्यापक विकास के लिए अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उत्तरी सीमा से सटे 19 जिलों के 46 ब्लॉकों में 2967 गांवों की पहचान की गई है। पहले चरण में, प्राथमिकता के आधार पर 662 गांवों की पहचान की गई है, जिनमें अरुणाचल प्रदेश के 455 गांव, हिमाचल प्रदेश के 75, लद्दाख के 35, सिक्किम के 46 और उत्तराखंड के 51 सीमावर्ती गांव को शामिल किया गया है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सरकार सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार लाकर सीमावर्ती गांवों के पलायन को रोकना चाहती है। ताकि इन गांवों से पलायन रुक सके और सीमा सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed