फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vibrant Gujarat Regional Conference launched; Chief Minister Bhupendra Patel inaugurated it

Gujarat: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस की लॉन्चिंग; मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया आगाज

Fri, 29 Aug 2025 02:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Aug 2025 02:19 PM IST
सार

सीएम पटेल गुरुवार को इस वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के लॉन्चिंग कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत, कृषि मंत्री राघवजी पटेल और राज्य मंत्री श्री भीखूसिंह परमार की प्रेरक उपस्थिति में कॉन्फ्रेंस के लोगो, वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन की लॉन्चिंग भी की।

विज्ञापन
Vibrant Gujarat Regional Conference launched; Chief Minister Bhupendra Patel inaugurated it
सीएम भूपेंद्र पटेल व अन्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में 2003 से शुरू हुई वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट से गुजरात ग्लोबल इंडस्ट्रियल मैप पर अग्रसर बना है। इतना ही नहीं; गुजरात ने विश्वभर के उद्योगों-निवेशकों के लिए गेट-वे टु द फ्यूचर की विशेष पहचान स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में कहा कि हमें प्रधानमंत्री के दिशादर्शन में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के आयोजन से गुजरात की इमेज को ‘वोकल फॉर लोकल’ से और अधिक उजागर करने तथा विकास का लाभ राज्य के हर कोने में पहुंचाने की नई पहल करनी है।

विज्ञापन


सीएम पटेल गुरुवार को इस वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के लॉन्चिंग कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत, कृषि मंत्री राघवजी पटेल और राज्य मंत्री श्री भीखूसिंह परमार की प्रेरक उपस्थिति में कॉन्फ्रेंस के लोगो, वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन की लॉन्चिंग भी की।
विज्ञापन


राज्य के हर प्रदेश की औद्योगिक-आर्थिक स्ट्रेंथ तथा निवेशों की सज्जता का प्लेटफॉर्म बनने वाली इस वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस की प्रथम कॉन्फ्रेंस आगामी 9 और 10 अक्तूबर को मेहसाणा में आयोजित होने वाली है। इसके बाद सौराष्ट्र, मध्य गुजरात तथा दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में ऐसी रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित होंगी। मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि गुजरात के हर प्रदेश की विशिष्ट प्रोडक्ट तथा पहचान है और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) की विशेष स्ट्रेंथ भी है। कुछ जिलों में तो ऐसा पोटेंशियल है कि उनमें देश के अन्य राज्यों से भी अनेक गुना अधिक इंडस्ट्रियल आउटपुट एवं प्रोडक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात कृषि, मत्स्योद्योग, फूड प्रोसेसिंग, केमिकल-पेट्रोकेमिकल, जेम्स-ज्वैलरी, इंजीनियरिंग, फार्मा एवं टेक्सटाइल जैसे परंपरागत क्षेत्रों में हमेशा अग्रसर रहा है। प्रधानमंत्री के दिशादर्शन में अब गुजरात को नए उभरते तथा फ्यूचरिस्टिक सेक्टर्स सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एयरोस्पेस, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी में आत्मनिर्भरता के साथ लीडर बनाना है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने कहा कि गुजरात में आयोजित गत वाइब्रेंट समिट में 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया और 2600 से अधिक एमओयू हुए। इस सफल आयोजन के हिस्से के रूप में मुख्यमंत्री पटेल के नेतृत्व में हर जिले व तहसील तथा गुजरात के सुदूरवर्ती व्यक्ति को वाइब्रेंट गुजरात के साथ जोड़ने के लिए पुनः एक बार वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।

उद्योग आयुक्त पी. स्वरूप ने आगामी समय में आयोजित होने वाली वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास की गति को वेग देना, रोजगार के अवसर सृजित करना और हर प्रदेश की विशिष्ट पहचान को उजागर करना है।


ये सम्मेलन राज्य के चार मुख्य क्षेत्रीय केंद्रों में आयोजित होंगे। इनमें उत्तर गुजरात के लिए मेहसाणा (9-10 अक्तूबर, 2025), कच्छ व सौराष्ट्र के लिए राजकोट (8-9 जनवरी, 2026), दक्षिण गुजरात के लिए सूरत (9-10 अप्रैल, 2026) तथा मध्य गुजरात के लिए वडोदरा (10-11 जून, 2026) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed