{"_id":"5a1cfb114f1c1ba7668b6d58","slug":"vhp-planning-to-celebrate-babri-masjid-demolition-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"06 दिसंबर को पूरे देश में बाबरी मस्जिद विध्वंस का जश्न मनाने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
06 दिसंबर को पूरे देश में बाबरी मस्जिद विध्वंस का जश्न मनाने की तैयारी
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
babri masjid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात चुनाव की सरगर्मियों के बीच राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर उठ रहा है। पांच दिसंबर से सुप्रीम कोर्ट रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर रोजाना सुनवाई करने जा रहा है, वहीं 06 दिसंबर को बड़े पैमाने पर पूरे देश में शौर्य और गौरव दिवस मनाने की तैयारी है। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन के अनुसार देश भर में 2000 से अधिक स्थानों पर शौर्य दिवस (गौरव दिवस) मनाने की योजना है।
विज्ञापन
डॉ. जैन के अनुसार 25 साल पहले छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा जमींदोज हुआ था। यह हमारे लिए शौर्य, सम्मान और गौरव का क्षण है। इस घटना के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस दिन को विश्व हिंदू परिषद का संगठन बजरंग दल शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। हम इसका जोरदार आयोजन करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुसलमानों से अपील
डॉ. जैन ने कहा कि छह दिसंबर को मुसलमान भाई काला दिवस के रूप में मनाते हैं। विश्वहिंदू परिषद उनसे अपील करता है कि वह ऐसा करके बाबर और औरंगजेब जैसे लोगों को अपना आदर्श न बनाएं। वह धर्म निरपेक्षता का पाखंड करने वाले राजनीतिक दलों, लोगों के बहकावे में न आए।
विज्ञापन
पढ़ें; गुजरात में कांग्रेस का नारा- भ्रष्ट शासन अहंकारी वर्तन, समय की मांग है सत्ता परिवर्तन
बड़े कार्यक्रम आयोजन की योजना
vhp
वह भी शौर्य दिवस मनाने में हिस्सा लें। बाबर एक विदेशी हमलावर और लुटेरा था। मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद हमारे अपमान की निशानी थी। मुसलमान इसे समझे और एपीजे अब्दुल कलाम, रसखान को आदर्श मानकर समाज में सही चेतना का संचार करे।
डॉ. जैन ने बताया कि बजरंग दल हर साल शौर्य दिवस को मनाता था। लेकिन इसे 500 से 900 स्थानों पर ही मनाया जाता है। इस बार बड़े पैमाने पर इसे मनाने की योजना है। पूरे देश में हर जिले में कम से कम दो-तीन स्थान पर मनाया जाएगा। कुछ बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में 30-40 हजार लोगों को भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। ताकि पूरे देश में सच्चे राष्ट्रवाद की भावना को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके।
डॉ. जैन ने बताया कि बजरंग दल हर साल शौर्य दिवस को मनाता था। लेकिन इसे 500 से 900 स्थानों पर ही मनाया जाता है। इस बार बड़े पैमाने पर इसे मनाने की योजना है। पूरे देश में हर जिले में कम से कम दो-तीन स्थान पर मनाया जाएगा। कुछ बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में 30-40 हजार लोगों को भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। ताकि पूरे देश में सच्चे राष्ट्रवाद की भावना को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके।