फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP Foundation Day 15 day celebration Plans Krishna Janmashtami programs at 80 thousand places across country

VHP: जन्माष्टमी पर 15 दिन तक चलेगा विहिप स्थापना दिवस समारोह, देश की 80 हजार जगहों पर कार्यक्रम का लक्ष्य

Sun, 03 Aug 2025 04:21 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 03 Aug 2025 04:21 PM IST
सार

इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुरू होने वाला विश्व हिंदू परिषद (VHP) का  स्थापना दिवस समारोह 15 दिनों तक चलेगा। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया कि इस साल 80 हजार जगहों पर कार्यक्रम करने की योजना है।

विज्ञापन
VHP Foundation Day 15 day celebration Plans Krishna Janmashtami programs at 80 thousand places across country
विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस के उपलक्ष में पूरे देश में 80 हजार स्थानों पर भव्य कार्यक्रम किए जाएंगे। यह कार्यक्रम जन्माष्टमी (15-16 अगस्त) के एक सप्ताह पहले से लेकर एक सप्ताह बाद तक चलेगा। विहिप ने अपने 60वें स्थापना दिवस में पूरे देश के एक लाख गांवों तक अपना विस्तार करने की योजना बनाई थी। इस बार इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।    

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की राजसमंद में एक दो-दिवसीय बैठक संपन्न हुई है। इसके बाद विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया है कि बैठक में कार्य के विस्तार बारे में निर्णय लिए गए हैं। अकेले राजस्थान में ही 4000 से अधिक स्थानों पर विहिप स्थापना दिवस के कार्यक्रम किए जाने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक गांव तक विश्व हिंदू परिषद की इकाई की स्थापना की जाएगी। 
विज्ञापन


विहिप नेताओं ने बैठक में माना कि अवैध धर्मांतरण का मुद्दा अधिक गहरी साज़िशों के रूप में सामने आ रहा है। यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान, दक्षिण  और पूर्वोत्तर राज्यों में इसकी समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है। इसे देखते हुए स्थानीय नागरिकों के सहयोग से अवैध धर्मांतरण को रोकना आवश्यक है। आदिवासी बहुल इलाकों में ईसाई मिशनरियों की बढ़ती सक्रियता को लेकर भी विहिप चिंतित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि विहिप के प्रयासों से आज पूरे देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून है, लेकिन इसके बाद भी जगह-जगह धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं जो बताते हैं कि इस समस्या को रोकने के लिए अधिक गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से भी अवैध धर्मांतरण विरोधी कानून लाए जाने की मांग की जा रही है जिससे इस तरह की गतिविधियों पर पूरे देश में रोक लगाई जा सके।


डॉ जैन ने कहा कि हिंदू लड़के-लड़कियां दोनों धर्मांतरण के षड्यंत्रों का शिकार बन रहे हैं। राजस्थान में नशे का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के व्यापार से प्राप्त पैसे का उपयोग धर्मांतरण और जिहाद के लिए किया जा रहा है। विहिप ने एक न्यायिक आयोग की स्थापना कर अवैध धर्मांतरण के विभिन्न मामलों और पहलुओं को सामने लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed