{"_id":"686cf30e5eb0ed483e015e2d","slug":"vhp-expressed-concern-over-the-violence-during-muharram-procession-demanded-strict-action-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"VHP: मुहर्रम के जुलूस के दौरान उपद्रव पर विहिप ने जताई चिंता, कठोर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VHP: मुहर्रम के जुलूस के दौरान उपद्रव पर विहिप ने जताई चिंता, कठोर कार्रवाई की मांग की
Tue, 08 Jul 2025 03:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 08 Jul 2025 03:59 PM IST
विज्ञापन
विहिप
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम के जुलूस के दौरान देश में जगह-जगह हिंसा की घटनाएं घटीं। इनको लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दावा किया है कि मोहर्रम पर पूरे देश में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर उपद्रव करने की कोशिश की गई। विहिप ने उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि मोहर्रम के जुलूस शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। इन जुलूसों में दुश्मन देश पाकिस्तान परस्त नारे लगाए गए। कई जगहों पर फिलिस्तीन के झंडे लहराए गए हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समय देश के कई राज्य इसके शिकार हुए हैं। जो लोग इसके लिए दोषी हैं, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन