फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Veteran Social worker Pushpa Bhave dies had struggled for rights of common citizens

मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भावे का निधन, आम नागरिकों के अधिकारों के लिए किया संघर्ष

Sat, 03 Oct 2020 02:02 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Veteran Social worker Pushpa Bhave dies had struggled for rights of common citizens
Pushpa Bhave - फोटो : For Reference Only
मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भावे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।
विज्ञापन


उनके नजदीकी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भावे का शुक्रवार रात निधन हो गया।



सूत्रों ने बताया कि भावे के परिवार में उनके पति आनंद भावे हैं।

पत्रकार एवं कार्यकर्ता जतिन देसाई ने भावे को बहुआयामी शख्सियत बताया।

उन्होंने कहा कि भावे एक शिक्षाविद एवं बुद्धिजीवी थीं, जिन्होंने आम नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

भावे ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन और गोवा मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लिया था।

उन्होंने आपातकाल के दौरान भूमिगत राजनीतिक कार्यकर्ता मृणाल गोरे को आश्रय के लिए अपने घर की पेशकश की थी।

भावे ने 1990 के दशक में दादर निवासी रमेश किनी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के बाद बिल्डरों एवं नेताओं के बीच साठगांठ के खिलाफ आवाज उठाई थी और जांच की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed