फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkaiah naidu says, central govt has no plan to rework demonetisation strategy

सरकार का नोटबंदी का निर्णय वापस लेने का कोई इरादा नहींः वैंकेया नायडू

Tue, 13 Dec 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
Venkaiah naidu says, central govt has no plan to rework demonetisation strategy
- फोटो : PTI

नोटबंदी पर देशव्यापी हो हल्ले और राजनीतिक दलों द्वारा हो रही आलोचनाओं के बीच केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि इस कदम से पीछे हटने की उसकी कोई मंशा नहीं है। केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने साफ कहा है कि सरकार किसी भी हाल में अपने कदम से पीछे हटने नहीं जा रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए नायडू ने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा हुआ सभी पैसा अपने आप वैध नहीं माना जाएगा सरकार इस पर कड़ी निगरानी रख रही है। 30 ‌दिसंबर की समय सीमा के बाद जमा की गई सभी रकम की समीक्षा की जाएगी इसके बाद ही लोगों को पैसा निकालने की छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन


नायडू उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें आरोप लगाया गया था कि बाजार में जारी नकदी का 85 फीसदी यानि कुल 14 लाख करोड़ अभी बैंकों में जमा हो चुका है लेकिन अभी तक उस कालेधन का पता नहीं लग सका है जिसका सरकार दावा कर रही ‌थी। नायडू ने कहा कि हमें किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले 30 दिसंबर तक का इंतजार करना चाहिए। तय सीमा पूरी होने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर लोगों के सामने आ सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी से बैंकों की ब्याज दरें भी कम होंगी

Venkaiah naidu says, central govt has no plan to rework demonetisation strategy

नायडू ने कैशलेश इकॉनोमी और डिजिटल पेमेंट की भी तरफदारी की। कहा- डिजिटाइजेशन से नोटबंदी की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा नोटबंदी के फैसले पर इतनी जल्दी निर्णय पर पहुंचना इसके साथ अन्याय होगा, हमें परिणामों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी से न केवल भ्रष्टाचार को कम करेगा बल्कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में भी मदद करेगा। वहीं बैंकों में जब खूब पैसा होगा तो ब्याज दरें अगले कुछ महीनों में निश्चित रूप से नीचे आएंगी जिसका फायदा सीधे सीधे आम आदमी को मिलेगा।

वहीं बैकों और एटीएम में कैश की कमी पर उन्होंने कहा कि 50 दिन बाद निश्चित रूप से हालातों में सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed