फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkaiah Naidu said - If India does not greet mother, then Who Would You Salute, Afzal Guru

नायडू बोले- अगर भारत मां को सलाम नहीं करेंगे तो क्या अफजल गुरू को करेंगे?

Fri, 08 Dec 2017 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu said - If India does not greet mother, then Who Would You Salute, Afzal Guru
venkaiah naidu

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वंदे मातरम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी मां को सलाम नहीं करेंगे तो क्या अफजल गुरू को करेंगे। नायडू ने सवाल उठाते हुए कहा कि वंदे मातरम कहने में समस्या क्या है? इसका मतलब तो अपनी मातृभूमि को सलाम करना होता है।

विज्ञापन


पढ़ें: कोई भी कानून शादी के बाद पत्नी को धर्म बदलने पर मजबूर नहीं कर सकता: SC
विज्ञापन


नायडू ने ये बातें पूर्व वीएचपी चीफ अशोक सिंघल के ऊपर लिखी गई किताब की रिलीज के अवसर पर कहीं। उन्होंने राष्ट्रवाद को परिभाषित करने वाले लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि वंदे मातरम का मतलब मां की तारीफ करना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कोई कहता है कि भारत मां की जय तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी देवी की फोटो के बारे में बात हो रही है, इसका मतलब है कि ये देश के 125 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान है, भले ही वो भाषा, रंग, जाति के आधार पर अलग ही क्यों न हों। 


नायडू ने 1995 के कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुत्व कोई धर्म नहीं बल्कि जीने का ढंग है। पूजा के कई तरीके हो सकते हैं लेकिन यह भारत का एक व्यापक सांस्कृतिक अर्थ है। 

पढ़ें: संसद में बीजेपी सदस्य कहते थे 'मणिशंकर बैठ जाओ, वर्ना अमर सिंह आ जायेगा'

नायडू ने कहा कि हमारी संस्कृति 'वसुधैव कुटुम्बकम' सिखाती है जिसका मतलब है कि विश्व एक परिवार है. उन्होंने कहा कि सिंघल हिंदुत्व के समर्थकों में से एक थे और उन्होंने अपने जीवन के 75 साल आने वाली पीढ़ियों के लाभ के लिए समर्पित कर दिये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed