फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Vehicles will get star on the basis of performance in crash test decision implement from first October

BNCP: क्रैश टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर वाहनों को मिलेंगे स्टार, एक अक्टूबर को लागू होगा फैसला

Wed, 05 Jul 2023 06:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2023 06:52 AM IST
सार

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी मसौदे में कहा गया है कि बीएनसीएपी कुल 3.5 टन से कम वजन वाली श्रेणी में एम-1 के अनुमोदित वाहनों पर लागू होगा। ये वाहन विनिर्मित या आयातित हो सकते हैं। सरकार ने बीएनसीएपी पर 30 दिन के अंदर टिप्पणियां मांगी हैं।

विज्ञापन
Vehicles will get star on the basis of performance in crash test decision implement from first October
crash test, File Photo - फोटो : ASEAN NCAP

विस्तार

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एक अक्टूबर, 2023 से क्रैश टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर वाहनों को स्टार रेटिंग दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (बीएनसीएपी) को लेकर अधिसूचना का मसौदा जारी कर दिया है।

विज्ञापन

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी मसौदे में कहा गया है कि बीएनसीएपी कुल 3.5 टन से कम वजन वाली श्रेणी में एम-1 के अनुमोदित वाहनों पर लागू होगा। ये वाहन विनिर्मित या आयातित हो सकते हैं। सरकार ने बीएनसीएपी पर 30 दिन के अंदर टिप्पणियां मांगी हैं। बीएनसीएपी के तहत मोटर वाहन विनिर्माताओं या आयातकों को केंद्र सरकार की ओर से नामित एजेंसी को फॉर्म 70ए में एक आवेदन जमा करना होगा। नामित एजेंसी समय-समय पर संशोधित वाहन उद्योग मानक (एआईएस)-197 के अनुसार वाहन को स्टार रेटिंग दिलाएगी। वाहन की स्टार रेटिंग नामित एजेंसी की ओर से विशेष पोर्टल पर डाली जाएगी। बीएनसीएपी स्वैच्छिक कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed