फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vehicle junk policy: Center will urge states to give 15 to 25 percent exemption in road tax

वाहन कबाड़ नीति : केंद्र रोड टैक्स में 15 से 25 फीसदी तक छूट देने के लिए राज्यों से करेगा आग्रह

Wed, 18 Aug 2021 02:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 18 Aug 2021 02:40 AM IST
सार

  • राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति में पुराने निजी वाहनों के लिए 25 फीसदी और व्यवसायिक वाहनों के लिए रोड टैक्स में 25 फीसदी छूट का प्रावधान रखा गया है।

विज्ञापन
Vehicle junk policy: Center will urge states to give 15 to 25 percent exemption in road tax
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार पुराने वाहनों को कबाड़ करने के बाद नया वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 15 से 25 फीसदी तक छूट देने के लिए राज्य सरकारों से आग्रह करेगा। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि यह छूट राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति के तहत दी जाएगी। राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति में पुराने निजी वाहनों के लिए 25 फीसदी और व्यवसायिक वाहनों के लिए रोड टैक्स में 25 फीसदी छूट का प्रावधान रखा गया है।

विज्ञापन


इसके लिए नियमों में किया जाएगा बदलाव, समवर्ती सूची में कराधान सिद्धांत तय करने का केंद्र को अधिकार
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित वर्धन ने कहा, वाहन नीति में जहां तक रोड टैक्स छूट की बात है तो राज्यों को इसके लिए महज सलाह नहीं दी जाएगी बल्कि हम नियमों में बदलाव भी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र सरकार को समवर्ती सूची में कराधान के सिद्धांत तय करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, जल्द ही नए नियम सामने आए जाएंगे। वर्धन ने माना कि प्रस्तावित रोड टैक्स छूट को लेकर कुछ राज्यों ने चिंता जताई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को सहमत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह राजनीतिक नहीं जनहित का मुद्दा : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा कि रोड टैक्स छूट का मुद्दा केंद्र सरकार के अधीन विषय है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति लागू होने के बाद राज्यों के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोड टैक्स छूट राजनीतिक नहीं बल्कि एक जनहित का मुद्दा है और उम्मीद जताई कि सभी राज्य इसे लेकर केंद्र सरकार का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed