फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Veerappa Moily Arundhathi Subramaniam and other winners receive Sahitya Akademi Award

साहित्य अकादमी पुरस्कार: वीरप्पा मोइली, अरुंधति सुब्रमण्यम समेत 20 लेखक सम्मानित

Sun, 19 Sep 2021 02:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Sep 2021 02:56 AM IST
सार

बांग्ला भाषा में अनुवाद का साहित्य अकादमी पुरस्कार पुष्पितो मुखोपाध्याय, मराठी में अनुवाद के लिए सोनाली नवांगुल को दिया गया है। इस सम्मान के तहत तांबे की पट्टिका और 50,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन
Veerappa Moily Arundhathi Subramaniam and other winners receive Sahitya Akademi Award
अरुंधति सुब्रमण्यिम और एम वीरप्पा मोइली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजनेता-लेखक एम वीरप्पा मोइली और कवयित्री अरुंधति सुब्रमण्यिम समेत 20 लेखकों को शनिवार को वर्ष 2020 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोइली को अपनी कन्नड कविता ‘श्री बाहुबली अहिम्सादिगविजयम’, सुब्रमण्यम को अंग्रेजी कविता संग्रह ‘व्हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’ के पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


अनामिका (हिंदी), हरीश मीनाक्षी (गुजराती), आरएस भास्कर (कोंकणी), इरुंगबम देवन (मणिपुरी), रूपचंद हंसदा (सैंथिल) और निखिलेश्वर (तेलुगु), नंदा खरे (मराठी), महेशचंद्र शर्मा गौतम (संस्कृत), इमैया (तमिल), श्री हुसैन-उल-हक, अपूर्ब कुमार सैकिया (असमिया), धरानीधर ओवरी (बोडो), हृदय कौल भारती (कश्मीरी), कमलकांत झा (मैथिली) और गुरदेव सिंह रूपाणा (पंजाबी) को भी उनकी कृतियों के लिए साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही ज्ञान सिंह (डोगरी) और जीतू लालवानी (सिंधी) और मणिशंकर मुखोपाध्याय (बंगाली) भी सम्मानित होने वालों में शामिल हैं। इस सम्मान के तहत नक्काशीदार तांबे की पट्टिका, शॉल और एक लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। 
विज्ञापन


साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार की घोषणा
कार्यकारी बोर्ड ने शनिवार को 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2020 का भी एलान किया। हिंदी भाषा के लिए यह टीईएस राघवन को दिया गया है। उन्होंने तिरुक्कल नामक तमिल कविता संग्रह का अनुवाद इसी शीर्षक से हिंदी में किया है। अंग्रेजी के लिए श्रीनाथ पेरूर को दिया गया है। उन्होंने घाचर घोचर नामक कन्नड़ उपन्यास का अनुवाद इसी शीर्षक से अंग्रेजी में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्ला भाषा में अनुवाद का साहित्य अकादमी पुरस्कार पुष्पितो मुखोपाध्याय, मराठी में अनुवाद के लिए सोनाली नवांगुल को दिया गया है। इस सम्मान के तहत तांबे की पट्टिका और 50000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार इस साल के अंत में प्रदान किए जाएंगे।

रस्किन बांड, विनोद कुमार शुक्ल और छह अन्य लेखक साहित्य अकादमी फेलोशिप के लिए चुने गए
अंग्रेजी भाषा के विख्यात लेखक रस्किन बांड, हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल और छह अन्य लेखकों का चयन साहित्य अकादमी फेलोशिप के लिए किया गया है। साहित्य अकादमी ने एक बयान में कहा कि अकादमी की आम परिषद ने अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर काम्बर की अध्यक्षता में एक बैठक में अपने सर्वोच्च सम्मान- फेलोशिप की घोषणा की।

फेलोशिप पाने वाले अन्य लेखकों में सिरशेंदु मुखोपाध्याय (बांग्ला), एम लीलावती (मलयालम), डॉक्टर भालचंद्र नेमाडे (मराठी), डॉक्टर तेजवंत सिंह गिल (पंजाबी) ,स्वामी रामभद्राचार्य (संस्कृत) और इंदिरा पार्थसारथी (तमिल) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed