{"_id":"5aa3f0e64f1c1bc1758b4b0a","slug":"vasundhara-raje-opponent-kirodi-lal-meena-will-come-back-in-bjp-with-this-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा राजे के विरोधी की पार्टी में होगी वापसी, एक शर्त पर आएंगे साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वसुंधरा राजे के विरोधी की पार्टी में होगी वापसी, एक शर्त पर आएंगे साथ
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Updated Sat, 10 Mar 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी और मीणा समाज के बड़े नेता राजपा के विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने अपने तीन विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने की पूरी तैयारी कर ली है। मीणा बाहुल्य एवं राज्य के अन्य आदिवासी क्षेत्रों में पकड़ बनाने में भाजपा को इससे बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा किरोड़ी को राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाने को भी तैयार है, लेकिन वे अपने भाई को राज्यसभा में भेजने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वे जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में कभी भी पहुंचकर पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का ये भी कहना है कि राजे अपने मंत्रीमण्डल विस्तार में भाजपा में शामिल होने वाले राजपा के विधायकों को भी जगह दे सकती हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि किरोड़ी लाल ने भाजपा से शर्त रखी है कि उनके भाई जगमोहन मीणा को पार्टी राज्यसभा भेजे और उनकी पार्टी की विधायक गीती वर्मा को मंत्री बनाया जाए। राजस्थान में राजपा के चार विधायक हैं। किरोड़ी लाल लालसोट से विधायक हैं और उनकी पत्नी गोलमा देवी राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से, वहीं गीता वर्मा सिकराय से और आमेर से नवीन पिलानिया विधायक हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि किरोड़ी लाल मीणा पहले भाजपा में ही थे, पिछली वसुंधरा राजे सरकार में वे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भी रहे। लेकिन वसुंधरा राजे के पिछले कार्यकाल में अनबन के कारण वे अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने राजे के खिलाफ ही कई रैलियां की और जमकर कोसा भी था। वर्ष 2008 के चुनावों के बाद उन्होंने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दिया और उनकी पत्नी गोलमा देवी को मंत्री बनाया गया।