फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Varavara Rao attended the funeral of Maoist commander killed in security forces encounter

भीमा कोरेगांव: मुठभेड़ में मारे गए नक्सली कमांडर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे राव

Mon, 03 Sep 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Sep 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Varavara Rao attended the funeral of Maoist commander killed in security forces encounter
वारा वारा राव

वरवरा राव उन पांच कार्यकर्ताओं में शामिल हैं जिन्हें पुणे पुलिस ने भीमा कोरेगांव हिंसा में भूमिका होने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें घर में नजरबंद करके रखा गया है। वरवरा राव एक नक्सली कमांडर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे जो कि पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। एक अंग्रेजी अखबार ने सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक लिखा है कि सीपीआई (माओवादी) कमांडर के अंतिम संस्कार में राव ने शिरकत की थी। इस माओवादी कमांडर को पुलिस ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अप्रैल में हुई मुठभेड़ में मार गिराया था। 

विज्ञापन


सूत्रों ने आगे बताया कि वह उस बैठक का हिस्सा थे जो सीपीआई (माओवादी) डिविजनल समिति के सदस्य कापुका प्रभाकर की पहली जयंती के मौके पर आयोजित की गई थी। कापुका को 2016 में सुरक्षाबलों ने ओडिशा के मल्कानगिरी मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि राव के दस्तावेज बताते हैं कि वह माओवादी फ्रंट रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और माओवादियों सहयोगियों के मुख्य समन्वयक हैं। उनकी उपस्थिति श्रीकांत उर्फ श्रीनू, दक्षिण गढ़चिरौली डिविजनल समिति के सचिव के अंतिम संस्कार में दर्ज थी। यह अंतिम संस्कार 25 अप्रैल को तेलंगाना के जयशंकर-भूपलपल्ली में हुआ था। श्रीकांत उन 38 नक्सलियों में शामिल था जिसे कि 22 अप्रैल को मार गिराया गया था। गृहमंत्रालय ने इस ऑपरेशन को बेहद सफल करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अक्टूबर 2017 को राव उस स्मरणोत्सव बैठक में शामिल हुए थे जिसे कि आरडीएफ, रिवोल्यूशनरी राइटर्स एसोसिएशन और तेलंगाना प्राजा फ्रंट ने कापुका प्रभाकर की पहली जयंती के मौके पर आयोजित किया था। प्रभाकर सीपीआई (माओवादी) को इसी दिन 2016 में एंटी-एलडब्ल्यूई ऑपरेशन में ओडिशा के मल्कानगिरी में मार गिराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed