{"_id":"574430884f1c1bae7069116f","slug":"varad-of-nagpur-made-three-record-at-the-age-of-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 4 साल की उम्र में तीन रिकॉर्ड, फटाफट बोलता है उल्टी गिनती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महज 4 साल की उम्र में तीन रिकॉर्ड, फटाफट बोलता है उल्टी गिनती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
वरद के नाम हुए 3 रिकॉर्ड
- फोटो : nagpurtoday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप सिर्फ एक मिनट के अंदर 51 शब्द बोल सकते हैं? या फिर क्या आप 100 से लेकर 0 तक उल्टी गिनती महज 70 सेकेंड में पूरी कर सकते हैं? पूरी संभावना है कि आप ऐसा करते वक्त बीच में अटकने लगें, लेकिन चार साल के वरद मालखंडाले ने ये कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन
सिर्फ नर्सरी पास चार साल के नागपुर के एक बच्चे ने इस छोटी से उम्र में ही दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने नारायणा विद्यालयम में एक टेस्ट लिया।
विज्ञापन
51 शब्दों को एकदम सही-सही बोलने के टेस्ट में वरद ने सिर्फ एक मिनट में ही 51 शब्द बोलकर पहला रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरी ओर 100 से लेकर 0 तक उल्टी गिनती के टेस्ट में वरद ने सिर्फ 70 सेकेंड में ही ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उल्टी गिनती की सीमा को बच्चे की उम्र देखते हुए 60 सेकेंड से बढ़ाकर 90 सेकेंड किया था, लेकिन महज 70 सेकेंड में ही बच्चे ने उल्टी गिनती पूरी कर ली।
51 शब्द बोलने के टेस्ट में वरद को दो मौके दिए गए, जिसमें पहली कोशिश में वरद ने एक मिनट में सिर्फ 41 शब्द बोले, जबकि दूसरी कोशिश में एक मिनट में 51 शब्द बोलकर रिकॉर्ड बना दिया। साथ ही 5 मिनट में 150 शब्द भी बोले।
इससे पहले वरद ने पिछले साल 4 अक्टूबर को एक रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें उसने सिर्फ एक मिनट में 51 कारों के मॉडल पहचाने और एक मिनट 17 सेकेंड में 55 कारों के मॉडल पहचाने। यह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए एकदम नया रिकॉर्ड है।
रविवार को यह दो रिकॉर्ड बनाने के बाद वरद देश का पहला ऐसा बच्चा बन गया है, जिसने इतनी छोटी सी उम्र में तीन नेशनल रिकॉर्ड बना लिए हैं। वरद की मां का नामम उज्वला और पिता था नाम भूषण है। इसने हाल ही में नारायणा विद्यालयम से नर्सरी पूरी की है।